Headlines

Rewari Circular Road Accident | Bus Hits Scooter Woman Death Update


रेवाड़ी11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
तेज रफ्तार बस ने पहले स्कूटी को टक्कर मारी, जिसकी वजह से पीछे बैठी डिंपल उसके पहिए के नीचे आ गई। इनसेट में मृतका डिंपल का फोटो। - Dainik Bhaskar

तेज रफ्तार बस ने पहले स्कूटी को टक्कर मारी, जिसकी वजह से पीछे बैठी डिंपल उसके पहिए के नीचे आ गई। इनसेट में मृतका डिंपल का फोटो।

हरियाणा के रेवाड़ी में सोमवार को तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार देवरानी-जेठानी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कूटी पर पीछे बैठी देवरानी सड़क पर जा गिरी। इसी दौरान बस देवरानी के ऊपर से गुजर गई, जबकि जेठानी बाल-बाल बच गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने किसी तरह महिला को बस के नीचे से निकाला, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। उधर, हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर बस को बीच सड़क पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में ले लिया।

मृतका की पहचान 26 वर्षीय डिंपल के रूप में हुई, जो अपनी जेठानी पूजा के साथ बैंक जा रही थी। इस घटना की एक CCTV फुटेज भी सामने आई है, जिसमें बस ड्राइवर स्कूटी को टक्कर मारता दिखाई दे रहा है।

इस घटना का एक मार्मिक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें डिंपल की मौत के बाद सड़क पर बिखरा पड़ा उसका खून एक कुत्ता चाटता दिखाई दे रहा है। फिलहाल, पुलिस ने मृतका की जेठानी के बयान के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

सड़क हादसे के PHOTO

सड़क पर पड़ा महिला डिंपल का शव। वह स्कूटी पर अपनी जेठानी पूजा के साथ बैंक के काम से जा रही थी।

सड़क पर पड़ा महिला डिंपल का शव। वह स्कूटी पर अपनी जेठानी पूजा के साथ बैंक के काम से जा रही थी।

हादसे के बाद सड़क पर बिखरा खून चाटता कुत्ता।

हादसे के बाद सड़क पर बिखरा खून चाटता कुत्ता।

हादसे की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजन रोते-बिलखते हुए।

हादसे की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजन रोते-बिलखते हुए।

यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए कैसे हुआ हादसा…

  • बैंक के काम से जा रही थीं दोनों: यह हादसा रेवाड़ी शहर में ट्रॉमा सेंटर के सामने हुआ। पूजा अपनी देवरानी डिंपल को लेकर बैंक जाने के लिए घर से निकली थी। पूजा स्कूटी चला रही थी, जबकि डिंपल पीछे बैठी थी। जैसे ही दोनों ट्रॉमा सेंटर के सामने पहुंचीं, पीछे से तेज रफ्तार में आई एक प्राइवेट बस ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी।
  • टक्कर लगते ही बस के पहिए के नीचे आई: जैसे ही बस की टक्कर लगी, स्कूटी पर पीछे बैठी डिंपल सड़क पर गिर गई। इसी दौरान बस का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। टक्कर लगने से स्कूटी चला रही पूजा भी गिरते-गिरते बची। किसी तरह उसने स्कूटी और खुद को संभाला।
  • देवरानी की मौके पर मौत, मची अफरा-तफरी: भीड़भाड़ वाली सड़क पर हुए इस हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने किसी तरह डिंपल को बाहर निकाला, लेकिन बस का पहिया ऊपर से गुजर जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
  • बस बीच सड़क छोड़कर फरार हुआ ड्राइवर: घटना के बाद आरोपी ड्राइवर बस को बीच सड़क पर ही छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बस को सड़क किनारे करवाया। यह बस झज्जर से रेवाड़ी जा रही थी। हादसे के बाद बस में सवार यात्री उतर गए और दूसरे वाहनों से अपनी मंजिल की ओर चले गए।
पुलिस को जानकारी देते हुए भावुक हो गई जेठानी पूजा।

पुलिस को जानकारी देते हुए भावुक हो गई जेठानी पूजा।

डेढ़ माह की बेटी, रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे परिजन

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में जेठानी पूजा हादसे की जानकारी देते हुए काफी भावुक नजर आई। उसने बताया कि उसकी देवरानी डिंपल ने डेढ़ माह पहले ही एक बेटी को जन्म दिया था। परिवार में खुशियां अभी बनी ही थीं, लेकिन इस हादसे ने सब कुछ छीन लिया।

झज्जर से रेवाड़ी आ रही बस से यह हादसा हुआ। हादसे के बाद रोते-बिलखते परिजन मौके पर ही पहुंच गए। पुलिस ने किसी तरह उन्हें संभाला।

झज्जर से रेवाड़ी आ रही बस से यह हादसा हुआ। हादसे के बाद रोते-बिलखते परिजन मौके पर ही पहुंच गए। पुलिस ने किसी तरह उन्हें संभाला।

पुलिस ने जेठानी के बयान दर्ज किए

पुलिस का कहना है कि मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बस को भी कब्जे में ले लिया गया है और उसके ड्राइवर का पता लगाया जा रहा है। मृतका की जेठानी पूजा साथ थी, जिसके बयान दर्ज कर लिए गए हैं। अभी परिवार की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने और बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

———————–

ये खबर भी पढ़ें…

रोहतक- गर्भवती हुई तो लिव-इन पार्टनर शादी से मुकरा:युवती ने रेप की शिकायत दी तो कोर्ट मैरिज की; 2 महीने बाद गला घोंटकर हत्या

रोहतक में शादी के दो महीने बाद गर्भवती पत्नी सुषमा उर्फ लाली (29) की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में खुलासा हुआ है। सुषमा करीब 6 साल अनीश के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रही। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। मृतका की बहन नैना के मुताबिक, गर्भवती होने के बाद अनीश सुषमा से दूरी बनाने लगा था और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को अपना मानने से भी इनकार करने लगा। (पूरी खबर पढ़ें)

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *