Headlines

गिरिडीह में महिला ने ट्रेन से कटकर दी जान:पति से विवाद के बाद महिला देर रात घर से निकली, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया




गिरिडीह के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के भंडारीडीह में एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतका की पहचान संतोष राणा की 28 वर्षीय पत्नी रंजू देवी के रूप में हुई है। मंगलवार को मधुपुर-गिरिडीह रेलखंड पर बैजनाथपुर रेलवे पुल के पास रेलवे ट्रैक पर उनका शव मिला। जानकारी के अनुसार, सोमवार रात रंजू देवी और उनके पति के बीच घरेलू विवाद हुआ था। विवाद के बाद महिला देर रात घर से निकल गई थी। परिजनों को इसकी जानकारी नहीं थी। मंगलवार सुबह शव मिलने पर जीआरपी महेशमुंडा और बेंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। महिला की मौत पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। रंजू देवी के तीन छोटे बच्चे हैं। पांच साल की एक बेटी, तीन साल की एक बेटी और एक बेटा। मां की मौत के बाद बच्चों और परिवार का बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *