Headlines

Ajmer Municipal Corporation Election Counting


अजमेर में नगर निगम चुनाव को लेकर पॉलीटेक्निक कॉलेज में मतगणना 14 सितम्बर को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। चुनाव मैदान में उतरे 360 कैंडिडेट्स के भाग्य का फैसला होगा।

.

सबसे पहले डाक मत पत्र गिने जाएंगे। इसके बाद ईवीएम से वोट की गणना होगी। मतगणना 6 कमरों में एक साथ होगी और इसके लिए हर कमरे में छह से सात टेबल लगाई गई है।

सबसे पहला रूझान साढे़ आठ बजे तक मिल जाएगा और दो घंटे में पूरा रिजल्ट मिल जाएगा।

बता दें कि अजमेर नगर निगम में 80 वार्ड है, इसमें कांग्रेस के 77 व भाजपा 79 और निर्दलीय व अन्य की संख्या 204 है।

कुल 4 लाख 38 हजार 39 मतदाता थे, जिनमें से 2 लाख 86 हजार 823 ने वोट डाला। कुल मतदान 65.48% रहा।

पार्टी प्रत्याशी नहीं आएंगे

मतगणना को लेकर भाजपा कांग्रेस ने भी तैयारी कर ली है। भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशी बाडे़ बंदी में है और मतगणना के दौरान नहीं आएंगे। उनकी ओर से नियुक्त किए गए एजेंट मौजूद रहेंगे।

बाड़े बंदी में अभी सभी पार्षद है और जो प्रत्याशी हार जाएंगे, उनको बाडे़ बंदी से रिलीज किया जाएगा। जो जीतेंगे, वे मेयर चुनाव के दिन आएंगे। सामान्य महिला प्रत्याशियों पर रहेगी नजर

अजमेर में मेयर पद अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व है। भाजपा ने 36 व कांग्रेस ने 34 महिलाओं को टिकट दिए। सामान्य महिला प्रत्याशियों के चुनाव परिणाम पर पार्टी व शहरवासियों की नजर रहेगी।

पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त, डायवर्ट रहेगा ट्रेफिक

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज अजमेर और आस पास के क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। यहां पर्याप्त पुलिस जाब्ता लगाया जाएगा। इस दौरान मतगणना स्थल के आसपास यातायात की विशेष व्यवस्था रहेगी।

चर्चा जेन जी की, वोटिंग प्रतिशत 36 से 59 साल वालों का ज्यादा

चुनाव में चर्चा भले ही जेन-जी की रही हो, लेकिन वोटिंग प्रतिशत 36 से 59 साल वालों का ज्यादा रहा।

उम्र कुल वोटर वोट पडे़ प्रतिशत
18 से 25 साल 58,119 37600 64.7
26 से 35 साल 96,516 62373 64.6
36 से 59 साल 198,748 134082 67.5
60 साल से अधिक 84,638 53761 63.5

इन अफसरों को काउन्टिंग का सौंपा जिम्मा

वार्ड संख्या एक से 13 के 78 मतदान केन्द्रों के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) प्रवीण कुमार को नियुक्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 14-26 के 66 मतदान केन्द्रों के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी अजमेर विकास प्राधिकरण उपायुक्त (पुष्कर अनुभाग) शीला चौधरी को नियुक्त किया गया है।

वार्ड संख्या 27-39 के 67 मतदान केन्द्रों के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार (भू-अभिलेख) रमेश वर्मा को नियुक्त किया गया है।

वार्ड संख्या 40-52 के 58 मतदान केन्द्रों के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी अजमेर विकास प्राधिकरण तहसीलदार महेश शेषमा को नियुक्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 53-66 के 76 मतदान केन्द्रों के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट अजमेर पदमा चौधरी को नियुक्त किया गया है।

वार्ड संख्या 67-80 के 72 मतदान केन्द्रों के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी सहायक कलक्टर मुख्यालय अजमेर सुश्री दिव्या सोनी को नियुक्त किया गया है।

मेयर-डिप्टी मेयर चुनाव के लिए ये कार्यक्रम….

पढ़िए, उम्मीदवारों की पूरी डिटेल…

ये निर्दलीय उम्मीदवार- बनवारी लाल शर्मा(कांग्रेस के बागी), राजेश कुमार मोदी, शाहरुख, ओमप्रकाश मंडावरा (कांग्रेस के बागी)।

निर्दलीय उम्मीदवार- पुष्पेंद्र सिंह (भाजपा के बागी)

अन्य उम्मीदवार- कृतिका सवासीय

अन्य उम्मीदवार- नीलम चौधरी

अन्य उम्मीदवार- ममता रावत (कांग्रेस बागी), गोजु देवी, पूजा भाट, कानी देवी, विनीता रावत, नंदिनी कछवा

अन्य उम्मीदवार- जय सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह

अन्य उम्मीदवार- रवि प्रकाश शर्मा (कांग्रेस बागी)

अन्य उम्मीदवार- विष्णु कुमार, मनोज कुमार शर्मा, कुंदन वैष्णव, मोहम्मद अशफाक (RLP)

अन्य उम्मीदवार- नोसर देवी, आज़ाद (कांग्रेस बागी), उषा सामरिया (RLP)

अन्य उम्मीदवार- देवी (BSP)

अन्य उम्मीदवार- फिजा घोसी, सूफ़िया कुरैशी (कांग्रेस बागी), सुनीता (RLP)

अन्य उम्मीदवार- कोई नहीं

अन्य उम्मीदवार- अहमद हुसैन, महताब, महनूर खान, आजाद

अन्य उम्मीदवार- अज़हर खान (कांग्रेस बागी), वाहिद मोहम्मद, मोहम्मद शाकिर, अनीस खान, मुख़्तार अहमद नवाब (कांग्रेस बागी), शहनाज़ बेगम, शेख अब्दुल शबूर बरी

अन्य उम्मीदवार- अजमद हुसैन, सैयद मोहम्मद मुजाहिद, सैयद अली नासिर

अन्य उम्मीदवार- हेमलता बंसल (भाजपा बागी), मंजू (कांग्रेस बागी), राखी चौरसिया (कांग्रेस बागी)

अन्य उम्मीदवार- नवल प्रजापति, हितेश्वरी टांक(कांग्रेस बागी)

अन्य उम्मीदवार- विनय कुमार (कांग्रेस बागी)

अन्य उम्मीदवार- सूरज कलोसिया (RLP), उत्तम कुमार गोस्वामी

अन्य उम्मीदवार- हरकिशन टेकचंदानी, हेमंत कुमार (भाजपा बागी), हीरालाल (कांग्रेस बागी), पूरन चंद

अन्य उम्मीदवार-युतेन्द्र कुमार

अन्य उम्मीदवार- रवि कुमार (BSP), मैनादेवी

अन्य उम्मीदवार- कोई नहीं

अन्य उम्मीदवार- हेमराज, अरूण चिरावंडिया, संदीप, विनोद रामचंदानी (आप)

अन्य उम्मीदवार- मनीषा चावरिया(कांग्रेस बागी), प्रिया चनाल(कांग्रेस बागी)

अन्य उम्मीदवार- विनोद कुमार (RLP), धर्मेन्द्र (कांग्रेस बागी), मदनलाल (कांग्रेस बागी)

अन्य उम्मीदवार- दिनेश (कांग्रेस), रवि कुमार (कांग्रेस बागी), विनोद कुमार (कांग्रेस),श्रवण कुमार

अन्य उम्मीदवार- देवराज गुर्जर, गायत्री सोनी, बलविंदरसिंह

अन्य उम्मीदवार- कोई नहीं

अन्य उम्मीदवार- शहजादी यास्मिन निगार

अन्य उम्मीदवार- राकेश गुर्जर (कांग्रेस बागी), प्रशांत सोनी, चंदन वर्मा (भाजपा बागी)

अन्य उम्मीदवार- मदीना बानो, फरहीन अली(कांग्रेस बागी), पिंकी खोरवाल (भाजपा बागी), शीलादेवी

अन्य उम्मीदवार- अमरसिंह

अन्य उम्मीदवार-परमेश्वरी चौधरी(भाजपा बागी), लक्ष्मी जादम, मोनूसिंह नायक, बजरंग लाल (कांग्रेस बागी)

अन्य उम्मीदवार- श्रीमालासिंह राव, मनीष गहलोत, मोनिका, दलजीतसिंह

अन्य उम्मीदवार- घीसूलाल गढ़वाल (भाजपा बागी), अमित जोशी (आप), प्रेरणा यादव (आरएलपी),मानसिंह रावत (कांग्रेस बागी)

अन्य उम्मीदवार- मदनसिंह रावत

अन्य उम्मीदवार- उमेश शर्मा, नवीन मोर्य, अरूण कुमार शर्मा, रूद्रप्रतापसिंह राठौड़

अन्य उम्मीदवार- मोनिका कच्छावा , सीता (बसपा

अन्य उम्मीदवार- शिवरामसिंह (आप), निशा, सीमा पाठक, रूपकिशोर शर्मा (भाजपा बागी), प्रेम प्रकाश झा

अन्य उम्मीदवार- दिनेश शर्मा (कांग्रेस ने दिया समर्थन), नीतू मिश्रा (भाजपा बागी)

अन्य उम्मीदवार- मनोज कोटिया (आप), सविता

अन्य उम्मीदवार- निर्मला जाटव (कांग्रेस बागी), गितिका, मीनाक्षी (कांग्रेस बागी), रेखा रानी पिंगोलिया (कांग्रेस बागी), संतोष जाटव, माधुरी बैरवा

अन्य उम्मीदवार-सुमन जगरवाल

अन्य उम्मीदवार- वर्षा गोठवाल (कांग्रेस बागी), दुर्गेश कुमार

अन्य उम्मीदवार- मनमोहन, अरूण सिंह चौहान (आप), शीलकुमार गहलोत

अन्य उम्मीदवार- आकृति गहेरवाल (कांग्रेस बागी), सविता (कांग्रेस बागी)

अन्य उम्मीदवार- सुनीता (कांग्रेस बागी), मुकेश कुमार (आप), पंकज जोनवाल

अन्य उम्मीदवार-घनश्याम वर्मा (कांग्रेस बागी), ललित कुमार, राहुल कुमार

अन्य उम्मीदवार- वरूण तंवर (आप), फतेहचंद, मुकेश परिहार, राहुल

अन्य उम्मीदवार- प्रवीण कुमार शुभम (आरएलपी), हरजीतसिंह आमोद, पुष्पादेवी, नेहा गोमेश्वर (कांग्रेस बागी), हेमंत कुमार (कांग्रेस बागी)

अन्य उम्मीदवार- हेमंत, कपिल आसोपा, जगदीश बसपा, सुनील, जितेन्द्र राठी, मनीष टांक, बीना टांक, दिनेश चौहान, सीमा गोस्वामी (भाजपा बागी)

अन्य उम्मीदवार- अक्षय कुमार गोरा, कैलाश कोमल (कांग्रेस बागी)

अन्य उम्मीदवार- दीपशिखा (भाजपा बागी)

अन्य उम्मीदवार- पायल जैन (कांग्रेस बागी), उमेश तोलानी, सुशीला अग्रवाल (भाजपा बागी)

अन्य उम्मीदवार- निखिल टंडन (कांग्रेस बागी)

अन्य उम्मीदवार- प्रियंका गहलोत, लीलावती शर्मा, चेतन कंवर (आरएलपी), सुनीता जाट

अन्य उम्मीदवार- सरोज शर्मा, मानसिंह

अन्य उम्मीदवार- कोई नहीं

अन्य उम्मीदवार- कोई नहीं

अन्य उम्मीदवार- कोई नहीं

अन्य उम्मीदवार- गायत्री देवी(कांग्रेस बागी), तीपाशा खीची (कांग्रेस बागी), रेशमा लखन

अन्य उम्मीदवार- राजू गुर्जर

अन्य उम्मीदवार- एकता पंवार (आप)

अन्य उम्मीदवार- कोई नहीं

अन्य उम्मीदवार- किशन गिरी

अन्य उम्मीदवार- कोई नहीं

अन्य उम्मीदवार- हरेन्द्रसिंह यादव

अन्य उम्मीदवार- कोई नहीं

अन्य उम्मीदवार- स्नेहलता(कांग्रेस), कांता, संगीता (भाजपा बागी)

अन्य उम्मीदवार- कोई नहीं

अन्य उम्मीदवार- तारा पारीक (भाजपा बागी)

अन्य उम्मीदवार- विकास गुर्जर, विक्रमसिंह रावत

अन्य उम्मीदवार- आंकाक्षा, रूबी जैन (भाजपा बागी)

अन्य उम्मीदवार- राजेश कुमार शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह (भाजपा बागी), सुनीता क्षोत्रीय

अन्य उम्मीदवार- पूजा, मुकेश सिंह राठौड़, संतीष कुमार वर्मा(कांग्रेस बागी)

अन्य उम्मीदवार- संतोष कुमार (RLP), दिनेश गुर्जर

अन्य उम्मीदवार- सिंकदर खान(कांग्रेस बागी), फिरदोस बानो, निखिल माथुर, सुनील मेहरा, गौरव गौड़

अन्य उम्मीदवार- भंवरलाल सुकरिया, सुमित गुर्जर (कांग्रेस बागी), सुरेश गुर्जर

अन्य उम्मीदवार- शकुंतला देवी, बिंदू, प्रियंका चौधरी (RLP), फरजानो बानो (कांग्रेस बागी)

अजमेर नगर निगम के पिछले चुनावों के बारें में ये भी जान लिजिए…

35 सालों में 6 बार भाजपा, 1 बार कांग्रेस का मुखिया

अजमेर में पिछले चुनावों में अब तक भाजपा का दबदबा रहा है। पिछले 35 सालों में 6 बार भाजपा व 1 बार कांग्रेस का मुखिया बना। खास बात ये है कि इन सालों में हर बार जीतने वाले भाजपा पार्षदों की संख्या ज्यादा रही।

कांग्रेस का एक बार मुखिया बना और वो भी साल 2010 में, जब पहली बार जनता ने मुखिया चुनाव, लेकिन बोर्ड में भाजपा के मुकाबले कांग्रेस पार्षदों की संख्या कम रही। इस बार मेयर का पद अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व है।

Topics:

राजस्थान निकाय चुनाव



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *