Headlines

अमृतसर में रास्ते के विवाद को लेकर फायरिंग:50 से ज्यादा राउंड फायर, दोनों पक्षों के 3-लोग घायल; घर और वाहन को भी नुकसान पहुंचा




अमृतसर के सीमावर्ती गांव भग्गूपुर छन्ना में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में तकरार के बाद गोलियां चलने का मामला सामने आया है। इस दौरान दोनों पक्षों के 3 से 4 लोग घायल हुए हैं। फायरिंग में घरों और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत करवाया। पूर्व सरपंच ने 50 लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया गांव के पूर्व सरपंच लखविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि उनके घर के बाहर उनकी पुश्तैनी जमीन है। इसी जमीन से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के ही सुबेग सिंह, लखा सिंह, जिंदर सिंह, गोरू, कालू, घुल्लां सिंह और भट्टो सिंह करीब 40 से 50 अज्ञात हथियारबंद लोगों के साथ शनिवार शाम करीब 5 बजे उनके घर पर हमला करने पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने 315 बोर की राइफलों से अंधाधुंध फायरिंग की। करीब 50 से ज्यादा राउंड फायरिंग की गई । फायरिंग में घर और वाहन क्षतिग्रस्त, युवक गंभीर लखविंदर सिंह के अनुसार, फायरिंग के दौरान घर में मौजूद महिलाओं ने छिपकर अपनी जान बचाई। गोलियों से घर को भारी नुकसान हुआ और ट्रैक्टरों के टायर भी पंक्चर कर दिए गए। उन्होंने बताया कि इस घटना में उनका भतीजा रविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे पहले लोपोके के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से हालत गंभीर होने के चलते अमृतसर रेफर कर दिया गया। वहीं, दूसरी तरफ सुबेग सिंह और लखा सिंह के पक्ष ने इन आरोपों को पूरी तरह नकार दिया। उनका कहना है कि लखविंदर सिंह के पक्ष ने उनका पुराना रास्ता जोत दिया था। इसके बाद उनके घर पर गोलियों से हमला किया गया, जिसमें उनके परिवार के 3 से 4 लोग घायल हुए हैं। डीएसपी बोले- दोनों पक्षों में हुई फायरिंग, जांच जारी घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी जगबीर सिंह औलख पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। डीएसपी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से गोलियां चली हैं। फिलहाल किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले में बनती कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *