Headlines

दुर्ग-बस्तर संभाग में भारी बारिश का अलर्ट:कई हिस्सों में बिजली गिरने का खतरा, 46 जलाशयों में 91% जलभराव; गंगरेल के 6 गेट खुले




छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज (13 सितंबर) प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। अगले दो दिनों में भी कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। पिछले 24 घंटे में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। बस्तर, रायपुर और दुर्ग संभाग में कुछ जगह भारी, जबकि बस्तर और दुर्ग संभाग में एक-दो जगह बहुत भारी बारिश दर्ज की गई। बारिश के बीच जलाशयों में भी पानी की आवक बनी हुई है। शनिवार शाम गंगरेल बांध के 6 गेट खोलकर महानदी में 33 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। प्रदेश के 46 प्रमुख और मध्यम जलाशयों में औसत जलभराव 91.10% पहुंच गया है। इनमें 7 जलाशय पूरी तरह भर चुके हैं, जबकि 18 में 90% से ज्यादा पानी है। रायपुर में अधिकतम तापमान 30.9°C और पेण्ड्रारोड में न्यूनतम 20.6°C दर्ज किया गया। रायपुर में 16.4 मिमी बारिश रायपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 30.9°C रहा, जो सामान्य से 0.2°C कम है। न्यूनतम तापमान 24.4°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2°C कम रहा। सुबह 8:30 बजे तक 12 मिमी और शाम 5:30 बजे तक 4.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। आज (रविवार) भी गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रहने का अनुमान है। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.9°C रायपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.6°C पेण्ड्रारोड में दर्ज किया गया। महानदी उफान पर, धमतरी में रात में खोलने पड़े गंगरेल के गेट जिले में बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। महानदी उफान पर आ गई है। जल संसाधन विभाग के मुताबिक शनिवार शाम 7 बजे की स्थिति में गंगरेल बांध के 6 गेट खोलकर महानदी में 33000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बांध के कैचमेंट एरिया से लगातार इतनी ही मात्रा में पानी की आवक बनी हुई है। 11 सितंबर की आधी रात को 9 गेट खोलकर रिकॉर्ड 53000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इधर, राजिम का त्रिवेणी संगम में उफान आ गया है। वहीं कोपरा एनीकट के पास से एक युवक बह गया। 25 जलाशयों में 90 फीसदी से ज्यादा पानी मानसून को प्रदेश में पहुंचे 82 दिन हो चुके हैं। 23 जून को दंतेवाड़ा के रास्ते दाखिल हुए मानसून से अब तक अच्छी बारिश हुई। 12 सितंबर तक प्रदेश में 1001 मिमी पानी बरस चुका है। यह इस अवधि के औसत 1041.1 मिमी से केवल 4% कम है। लगातार बारिश से बांधों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। प्रदेश के 46 प्रमुख और मध्यम जलाशयों में औसत जलभराव 91.10% पहुंच गया है। इनमें सात जलाशय पूरी तरह भर चुके हैं, जबकि 18 अन्य में 90% से ज्यादा पानी है। धमतरी के रविशंकर सागर समेत कई जलाशयों के गेट खोलने पड़े हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *