Headlines

Ambala SHO Attack | CCTV Footage Reveals Assault on Police Officer


CCTV में पुलिसकर्मी को दौड़ाते नजर आए आरोपी।

अंबाला के नग्गल थाना प्रभारी सुरेश कुमार पर हुए हमले का CCTV फुटेज सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 5 मिनट 2 सेकेंड के इस वीडियो में चार युवक पहले एक युवक को घेरकर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान एक पुलिसकर्मी कार से उतरकर युवक को बच

.

वीडियो में पुलिसकर्मी अपनी जान बचाने के लिए मिस्टर सिंह हवेली की तरफ जाते दिखाई देते हैं। इसके बावजूद आरोपी उन पर हमला करते रहते हैं। बाद में आरोपी कार और बाइक से मौके से फरार हो जाते हैं। हालांकि, दैनिक भास्कर वायरल CCTV फुटेज की पुष्टि नहीं करता।

CCTV में युवक को घेरकर पीटते नजर आए आरोपी।

CCTV में युवक को घेरकर पीटते नजर आए आरोपी।

घटना 2 अक्टूबर की रात अंबाला-हिसार रोड स्थित मिस्टर सिंह हवेली के पास की है। मामले में सामने आई FIR के मुताबिक, कपिल नामक युवक अपनी मौसी के बेटे वरुण कुमार का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान चार युवकों ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू कर दी।

आरोप है कि दो युवकों ने सड़क से ईंटें उठाकर कपिल के सिर, हाथ और घुटने पर वार किए। इससे उसके बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया। इसी बीच कपिल को बचाने पहुंचे नग्गल थाना प्रभारी सुरेश कुमार पर भी हमला किया गया। SHO की गर्दन पर चाकू से वार किया गया था। उपचार के बाद उन्हें चंडीगढ़ रेफर किया गया था।

हमले में थाना प्रभारी की गर्दन पर पांच टांके आए, कलाई और अंगूठे पर भी चोट।

हमले में थाना प्रभारी की गर्दन पर पांच टांके आए, कलाई और अंगूठे पर भी चोट।

रात 9:23 बजे का बताया जा रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल CCTV फुटेज में 2 अक्टूबर की रात 9 बजकर 23 मिनट का समय दिखाई दे रहा है। वीडियो की शुरुआत में चार युवक एक कार के पास खड़े नजर आते हैं। इसी दौरान काले कपड़े पहने एक युवक वहां से गुजरता है और सड़क पार करने लगता है। तभी कार के पास खड़ा एक युवक उसे रोककर अपने साथियों के पास ले जाता है। इसके बाद चारों युवक उसके साथ मारपीट करने लगते हैं।

कुछ देर बाद सफेद पैंट और काली शर्ट पहने एक युवक सड़क के दूसरी तरफ से मारपीट का शिकार हो रहे युवक को बचाने पहुंचता है। आरोपी उसे भी पीटने लगते हैं। वीडियो में करीब एक मिनट बाद एक कार मौके पर रुकती दिखाई देती है। कार से उतरा पुलिसकर्मी युवकों को रोकने और पीड़ित को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन आरोपी उस पर भी टूट पड़ते हैं।

हवेली की तरफ भागे पुलिसकर्मी पर भी हमला

CCTV फुटेज में पुलिसकर्मी हमलावरों से बचने के लिए मिस्टर सिंह हवेली की तरफ जाते दिखाई देते हैं। इस दौरान आरोपी उन पर किसी वस्तु से हमला करते नजर आते हैं। हमले के बाद पुलिसकर्मी किसी को आवाज लगाते हुए भी दिखाई देते हैं। इसके बाद तीन आरोपी कार और एक बाइक से मौके से निकल जाते हैं।

घटना के बाद हवेली से कई लोग बाहर आते हैं। फुटेज के आखिर में SHO एक युवक के साथ कार से जाते हुए दिखाई देते हैं।

हमले के बाद जान बचाने के लिए हवेली की तरफ जाता पुलिसकर्मी।

हमले के बाद जान बचाने के लिए हवेली की तरफ जाता पुलिसकर्मी।

कपिल की शिकायत पर दर्ज हुई FIR

कपिल की शिकायत के आधार पर अंबाला सदर थाना पुलिस ने 3 अक्टूबर की सुबह 5:27 बजे FIR दर्ज की थी। इसमें पवन उर्फ पवना और गुरमेज उर्फ तेजी को नामजद किया गया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की पहचान शिकायत में स्पष्ट नहीं है। FIR में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 110, 115(2), 117(2), 126, 351(2) और 3(5) लगाई गई हैं।

शिकायत के मुताबिक, कपिल को बचाने पहुंचे पुलिसकर्मी पर पहले थप्पड़ और मुक्कों से हमला किया गया और फिर चाकू से वार किया गया। कपिल ने आरोप लगाया कि हमलावर जाते समय उसे दोबारा मिलने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। इसके बाद उसका मौसेरा भाई वरुण उसे इलाज के लिए अंबाला शहर के सिविल अस्पताल ले गया।

मिस्टर सिंह हवेली, जहां चार युवकों ने कपिल को घेरकर उसके साथ मारपीट की।

मिस्टर सिंह हवेली, जहां चार युवकों ने कपिल को घेरकर उसके साथ मारपीट की।

SHO की गर्दन पर आए थे पांच टांके

हमले में सुरेश कुमार की गर्दन पर पांच टांके आए थे। उनकी कलाई और अंगूठे पर भी चोटें आई थीं। वहीं, कपिल की मेडिकल रिपोर्ट में बाएं हाथ पर चोट और सूजन, दाहिने घुटने में दर्द तथा सिर के अलग-अलग हिस्सों में चोट दर्ज की गई थी। डॉक्टर ने हाथ और घुटने के एक्स-रे के साथ सिर का NCCT कराने की सलाह दी थी।

दो आरोपी नामजद, गिरफ्तारी नहीं

मामले में पुलिस ने दो युवकों को नामजद किया है। घटना के बाद सामने आए CCTV फुटेज से हमले का क्रम और आरोपियों की गतिविधियां स्पष्ट होती दिखाई दे रही हैं। हालांकि, खबर लिखे जाने तक मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *