Headlines

Amer Murder | Bike Theft Accused Arrested


जयपुर में आमेर थाना पुलिस ने बाइक चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने 48 घंटे में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने आरोपियों को 5 दिन के पुलिस रिमां

.

डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा ने बताया- 8 जुलाई को अशरफ खान ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अशरफ खान ने बताया था कि 7 जुलाई की दोपहर करीब 2:30 बजे बेटा वसीम घर से खाना खाने के बाद निकला था।

इसी दौरान बाबुल, अकील, साहिल, अज्जू, इस्माइल, सक्का, अल्फा सहित अन्य लोगों ने उसे जबरन अपने साथ ले जाकर बेरहमी से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के लोगों को भी आरोपियों ने धमकाया।

घायल वसीम को एसएमएस (SMS) अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता की रिपोर्ट के आधार पर आमेर थाने में हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीमें लगातार दबिश देकर फरार आरोपियों की तलाश कर रही हैं।

आमेर थाना पुलिस ने बाइक चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

आमेर थाना पुलिस ने बाइक चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

बाइक चोरी के विवाद में की हत्या

जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि मृतक वसीम पर पहले एक मोटरसाइकिल चोरी का आरोप लगा था। इसी बात को लेकर आरोपियों ने उसे पकड़कर मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई।

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल खान (22) पुत्र ताहिर खान, निवासी गणनाथ शाह की गली, रामचंद्रजी का चौक, थाना रामगंज और नासिर खान उर्फ बाबुल (24) पुत्र गफ्फार खान, निवासी छोटा दरवाजा के पीछे, ठाठर रोड, हींडनपुरा, थाना आमेर के रूप में हुई है।

यह भी पढ़े:

जयपुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या:भाई बोला- 8-10 बदमाशों ने घर से ले जाकर खेत-फार्म हाउस पर लाठियों-सरियों से मारा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *