Headlines

sekhyusub05@gmail.com

तिजारा कांग्रेस के पार्षद हरियाणा पुलिस की हरिसात में:हिमाचल से बाड़ेबंदी से लौट रहे थे 1 कांग्रेस और 17 निर्दलीय पार्षद, कांग्रेस नेता धरने पर

खैरथल-तिजारा जिले के तिजारा नगर परिषद में आज सभापति पद के लिए वोटिंग होनी है। इससे ठीक पहले रविवार-सोमवार की दरमियानी रात हिमाचल प्रदेश में बाड़ेबंदी से राजस्थान लौट रहे कांग्रेस गुट के पार्षदों को हरियाणा के चंडीमंदिर (सूरजपुर) टोल प्लाजा पर पुलिस द्वारा हिरासत में लेने का आरोप है। तिजारा के कांग्रेस नेता इमरान…

Read More

3,800 से ज्यादा परिवारों में कराया गणेश गायत्री यज्ञ:बुरहानपुर में 5,000 देवकन्याओं और 2,500 बाल पुरोहितों ने 10 जोन में पूरा किया अभियान

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तहत रविवार को बुरहानपुर में ‘श्री गणेश गायत्री यज्ञ’ अभियान हुआ। इस अभियान का लक्ष्य 2,400 घरों में यज्ञ कराना था, लेकिन देवकन्याओं ने रिकॉर्ड 3,800 से ज्यादा परिवारों के घरों में पहुंचकर यज्ञ पूरा कराया। शहर की गलियों में पीले कपड़े पहने देवकन्याओं का जोरदार स्वागत किया…

Read More

एआरपी चयन परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 23 सितंबर:बलिया में बीएसए बोले- साक्षात्कार की सारी तैयारियां पूरी

बलिया में एआरपी (Academic Resource Person) चयन प्रक्रिया के तहत 15 सितंबर 2026 को हुई लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का इंटरव्यू 23 सितंबर को होगा। इंटरव्यू के लिए शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) मनीष कुमार सिंह ने बताया कि एआरपी चयन के लिए हुई लिखित…

Read More

युवक पर जानलेवा हमला, गर्दन को छूकर निकली बुलेट:घर बनाने को लेकर चल रहा था विवाद, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

गयाजी के के हरली खुर्द गांव में रविवार देर रात आपसी विवाद में फायरिंग हुई है। एक युवक को गोली लगी है। बुलेट गर्दन के पास लगी और छूते हुए निकल गई। घायल को एएनएमसीएच में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य है। घायल की पहचान नगेंद्र पासवान(25) के तौर पर हुई है।…

Read More

सड़क पर हाथियों का दल आया तो थमे वाहन,VIDEO:रायगढ़ में वन अमले ने दोनों ओर ट्रैफिक रोका, 24 हाथियों ने सुरक्षित रोड क्रॉस किया

रायगढ़ जिले के तमनार रेंज के सामारुमा इलाके में रविवार शाम हाथियों का दल सड़क पर पहुंच गया। हाथियों के सड़क पार करने से पहले वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच गया और दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रोक दी। इसके बाद हाथियों ने बिना किसी बाधा के सड़क पार की और जंगल की…

Read More

रेवाड़ी में गाय चोरी केस में 5 लोगों पर FIR:एक पर गो तस्करी के 56 से ज्यादा केस; पुलिस को चकमा देकर फरार

गरे-तस्करी से जुड़े मामलों में पहले भी पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी का सामना कर चुका नूंह के पल्ला निवासी राहुल एक बार फिर सुर्खियों में है। 25 से अधिक मामलों में शामिल राहुल को अब डवाना गांव से प्लाट में बंधी गाय खोलकर पिकअप में ले जाने के मामले में नामजद किया गया है।…

Read More

30 लाख के इनामी उग्रवादी का एनकाउंटर:TSPC सुप्रीमो ब्रजेश गंझू को यूपी एटीएस ने मार गिराया

उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) सुप्रीमो ब्रजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता को यूपी एटीएस ने रविवार को वाराणसी में मुठभेड़ में मार गिराया। उस पर एनआईए ने पांच लाख और झारखंड पुलिस ने 25 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। पिछले 20 साल से वह सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देकर…

Read More

लुधियाना में लोगों ने पकड़ा नौसरबाज ठग:गुमशुदा लोगों के विज्ञापन देख परिवारों को करता था फोन, खुद को बताता था टैक्सी ड्राइवर

लुधियाना की काली सड़क-नूरवाला रोड इलाके में लोगों ने एक ऐसे कथित ठग को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, जो गुमशुदा लोगों के विज्ञापन देखकर उनके परिवारों को फोन करता था। आरोपी खुद को टैक्सी ड्राइवर बताकर परिवारों से कहता था कि उनका लापता व्यक्ति उसे जम्मू या किसी अन्य राज्य में मिला है। इसके…

Read More

पानीपत- रेप केस से बचने को शादी रचाकर छोड़ा:पत्नी बोली-पहले खुद जबरन फिजिकल रिलेशन बनाए, फिर दोस्ते से बनाने को बोलता; नहर में धक्का दिया

पानीपत में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद एक युवती ने युवक पर नशीला पदार्थ खिलाकर यौन शोषण करने, अश्लील वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, मामले को पुलिस तक पहुंचने के बाद शादी का वादा कर समझौता कराया गया। कोर्ट में लिव-इन के कागजात…

Read More

हिमाचल में बारिश का अलर्ट नहीं:आज साफ रहेगा मौसम, ऊना सबसे गर्म; 34.2 डिग्री पहुंचा तापमान

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहेगा या आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कहीं भी भारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक…

Read More