अमूल दूध लदी टाटा मैजिक ने बाइक को मारी टक्कर:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर घायल; करमा पर्व पर बच्ची को लाने कुडू जा रहे थे
लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसा हुआ। पुराने पोस्ट ऑफिस के पास अमूल दूध से लदी टाटा मैजिक और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक चला रहे पिंटू उरांव (हिसरी, चंदवा) की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी अश्रिता देवी गंभीर रूप से घायल…
