Headlines

Bengaluru Virgin Atlantic Flight Emergency Landing


  • Hindi News
  • National
  • Bengaluru Virgin Atlantic Flight Emergency Landing | Tumakuru Technical Snag

बेंगलुरु11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लंदन जा रही वर्जिन अटलांटिक के विमान को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी के चलते बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ‘आपात स्थिति में उतरना पड़ा। विमान में 270 पैसेंजर्स सवार थे।

एयरपोर्ट के संचालक बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (बीआईएएल) के सूत्रों ने बताया कि विमान ने सुबह करीब 8:20 बजे हवाई अड्डे से उड़ान भरी, लेकिन उड़ान भरने के तुरंत बाद उसमें तकनीकी खराबी आ गई।

इसके चलते तुमकुरु के नजदीक प्लेन ने आधे घंटे से अधिक समय तक चक्कर लगाया और फिर एहतियानत बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

—————–

ये खबरें भी पढ़ें…

लखनऊ में एअर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, कार्गो कंपार्टमेंट में धुएं का अलार्म बजा

वाराणसी से दिल्ली जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की गुरुवार सुबह लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजैंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सूत्रों के मुताबिक विमान के कार्गों में धुएं का अलार्म बजा था। पायलट ने तुरंत लखनऊ एयरपोर्ट संपर्क किया। पूरी खबर पढ़ें…

गोवा-दिल्ली फ्लाइट के इंजन में खराबी:उड़ान भरने के कुछ देर बाद 14 हजार फीट पर पता चला

गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2102 को उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद एक इंजन में तकनीकी खराबी की सूचना मिली। इसके बाद विमान को वापस मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लाया गया। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *