Headlines

‘रावी दे कंडे’ की टीम ने गोल्डन-टेंपल में टेका माथा:नए प्रोजेक्ट की सफलता के लिए गुरु महाराज से लिया आशीर्वाद




पंजाबी फिल्म ‘रावी दे कंडे’ की स्टार कास्ट आज गोल्डन टेंपल में नतमस्तक हुई। इस दौरान फिल्म की टीम ने गुरु महाराज के चरणों में माथा टेका और नए प्रोजेक्ट की चढ़दी कला और सफलता के लिए अरदास की। फिल्म के निर्देशक जतिंदर चौहान और मुख्य भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री संदीप कौर सिद्धू समेत फिल्म की स्टार कास्ट श्री हरमंदिर साहिब पहुंची। टीम ने गुरबाणी का कीर्तन श्रवण किया और गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर बातचीत करते हुए फिल्म के निर्देशक जतिंदर चौहान और अभिनेत्री संदीप कौर सिद्धू ने बताया कि उनकी पंजाबी फिल्म ‘रावी दे कंडे’ को दर्शकों की ओर से भरपूर प्यार और समर्थन मिला। इसी के चलते अपने नए प्रोजेक्ट की शुरुआत से पहले वे गुरु महाराज का ओट-आसरा लेने के लिए गोल्डन टेंपल पहुंचे। पंजाबी संस्कृति पर आधारित होगी नई फिल्म उन्होंने कहा कि उनका नया प्रोजेक्ट पंजाबी संस्कृति और सभ्याचार को दर्शाने वाली एक पारिवारिक फिल्म होगी। फिल्म की कहानी परिवार और समाज से जुड़े पहलुओं को सामने लाने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण पर भी आधारित होगी। उनका मानना है कि फिल्म की कहानी दर्शकों को भावनात्मक रूप से अपने साथ जोड़ने में कामयाब होगी। फिल्म की टीम के मुताबिक, इस नए प्रोजेक्ट में पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग और प्रोजेक्ट की आधिकारिक शुरुआत 10 सितंबर से होने जा रही है। टीम ने उम्मीद जताई कि गुरु महाराज के आशीर्वाद से यह फिल्म भी दर्शकों के बीच अपनी खास जगह बनाएगी और संगत को जरूर पसंद आएगी। फिल्म को साल 2026 के अंत या 2027 के शुरुआती सप्ताह में दुनियाभर में रिलीज करने की योजना है। पंजाबी संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों को दिखाएगी फिल्म फिल्म की स्टार कास्ट ने कहा कि उनका उद्देश्य पंजाबी संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी कहानी को बड़े पर्दे तक पहुंचाना है। गोल्डन टेंपल में नतमस्तक होकर टीम ने अपने नए सफर की शुरुआत गुरु महाराज के आशीर्वाद के साथ की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *