शहडोल में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश:मजदूर बनकर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने 6 जुआरियों को पकड़ा
शहडोल के अमलाई थाना पुलिस ने शुक्रवार रात लुकमपुर रोड स्थित बिछिया जंगल के पास चल रहे एक बड़े जुआ फड़ पर कार्रवाई की। पुलिस ने मजदूरों का वेश धारण कर त्रिपाल से ढके मालवाहक वाहन में पहुंचकर छह जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 30,200 रुपए नकद, चार बाइक और चार मोबाइल…
