गुरुग्राम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर भड़के दीपेंद्र हुड्डा:बोले-अफसर याद रखें, सरकारें आती-जाती हैं, समय आने पर देखेंगे; कस्टडी में मारपीट का आरोप
गुरुग्राम में मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ़्तारी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। 24 घंटे से ज्यादा समय तक हिरासत में रखे जाने पर शनिवार को कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा खुद मोर्चा संभालने गुरुग्राम पहुंचे। उन्होंने स्थानीय पुलिस और प्रशासन पर सत्ता के दबाव में काम करने का…
