एचईसी का पुनरुद्धार करने 6 सदस्यीय संसदीय समिति रांची पहुंची:एचईसी के रिवाइवल के लिए 500 करोड़ की बैंक गारंटी की मांग
वित्तीय संकट से जूझ रहे सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम एचईसी के पुनरुद्धार (रिवाइवल) की कवायद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। मामले को लेकर सांसद तिरुचि शिवा की अध्यक्षता में केंद्रीय संसदीय समिति की छह सदस्यीय टीम बुधवार को रांची पहुंची। टीम में सांसद मल्लू रवि, चंदन चौहान, सुलता देव और हंसमुख भाई…
