झारखंड सरकार ने 23 परीक्षाओं की जांच का आदेश दिया:अधिक अंक वाले 520 अभ्यर्थी बाहर, कम अंक वाले बने अफसर
झारखंड लोकसेवा आयोग (जेपीएससी) की पांचवीं सिविल सेवा परीक्षा 13 साल बाद एक बार फिर सुर्खियों में है। सरकार ने जिन 23 परीक्षाओं की जांच सीआईडी को सौंपी है, उनमें पांचवीं सिविल सेवा परीक्षा भी है। इस चयन प्रकिया में हुई गंभीर अनियमितताओं के कारण यह मामला 13 साल से विवादों में उलझा हुआ है।…
