पसान में ग्रामीणों ने किया 4 घंटे चक्का जाम:स्वास्थ्य, बिजली सहित 5 मांगों पर प्रदर्शन, लिखित आश्वासन के बाद आंदोलन खत्म
कोरबा जिले के पसान में स्वास्थ्य, बिजली और विकास कार्यों की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों, स्थानीय व्यापारियों और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पसान बस स्टैंड के पास चक्का जाम कर दिया। सुबह 7 बजे शुरू हुआ आंदोलन करीब साढ़े चार घंटे तक चला। इससे पसान मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित…
