हिसार में एचटी सिस्टम और निजीकरण पर बनाई रणनीति:बिजली कर्मचारियों का ऐलान- दबाव से नहीं झुकेंगे, हड़ताल रहेगी जारी
हिसार जिले में ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन की सब यूनिट अग्रोहा की ओर से शुक्रवार को गेट मीटिंग आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता यूनिट प्रधान उमेश बूरा ने की। इस दौरान 11, 12 और 13 अगस्त को प्रस्तावित प्रदेशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए कर्मचारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।…
