Headlines

पंजाबी यूनिवर्सिटी में गंदगी पर भड़के छात्र:कैंटीन के पास जमा सीवरेज का पानी, बोले- शिकायतों के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई




पटियाला के पंजाबी यूनिवर्सिटी परिसर में बारिश और सीवरेज के पानी के कारण फैली गंदगी से विद्यार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति से छात्रों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। यूनिवर्सिटी की कैंटीन के आसपास गंदा पानी जमा होने से मच्छरों और मक्खियों की संख्या बढ़ गई है। इसके अलावा, एक कैंटीन के ठीक बगल में बने शौचालय की नियमित सफाई न होने के कारण वहां भोजन करने वाले छात्रों को दुर्गंध और गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर यूनाइटेड सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के नेताओं मनदीप सिंह और निर्मलजीत सिंह ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मनदीप सिंह बोले- कई बार दे चुके हैं लिखित शिकायत उनका कहना है कि इस समस्या के संबंध में कई बार लिखित शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। छात्र नेताओं ने यह भी कहा कि लाखों रुपये फीस देने वाले विद्यार्थियों को स्वच्छ वातावरण और बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी प्रशासन अपने दफ्तरों और अन्य कार्यों पर लाखों रुपये खर्च कर रहा है। जबकि छात्रों के स्वास्थ्य और सुविधाओं की अनदेखी की जा रही है। यूनाइटेड सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कैंपस में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कर जलभराव और सीवरेज की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *