Headlines

Delhi Job Fair Scam Exposed


“मैं 48 हजार रुपए वेतन पर ICU नर्स का काम करने दिल्ली गई थी। जाते ही हॉस्टल में कैद कर दिया गया। लड़के-लड़कियों को साथ ही रखते थे। लड़कियों को वीडियो कॉल कर लड़कों के सामने पेश करते, उनसे बात कराते थे। लड़के जिसे पसंद करते, उसे 24 घंटे के लिए उसके पा

.

कई बार मुझसे भी बात कराई गई। लड़कों के पास भेजने की कोशिश की गई। मना करने पर कैद कर शौचालय साफ कराया, भूखा रखा। वे मुझे विदेश भेजने की तैयारी में थे। किसी तरह भागकर आई हूं।” ये आरोप पटना की पूजा कुमारी ने लगाए हैं। वह पिछले माह पटना के रोजगार मेले में नौकरी पाने वाले 20 हजार युवाओं में से एक है। उसे CM सम्राट चौधरी ने 23 अगस्त को नियुक्ति पत्र दिया था। उसके आरोपों के बाद अब सरकार ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

12 घंटे बाद पूजा ने बयान बदल दिए

खबर प्रकाशित होने के 12 घंटे बाद पीड़ित महिला ने बयान बदल दिए। उन्होंने कहा,

महाशय,

दैनिक भास्कर के डिजिटल मीडिया में मेरे संबंध में एक समाचार प्रकाशित किया गया है। जिसमें मेरे द्वारा कही गई बातों को सही क्रम में प्रस्तुत न करते हुए तोड़ मरोड़कर भ्रामक एवं गलत अर्थ में प्रकाशित किया गया है।

मेरा कहना था कि मैंने सिर्फ इसी बात की शिकायत कि थी कि उनके द्वारा निर्धारित समय से अधिक कार्य कराया जा रहा था तथा रहने कि समुचित एवं संतोषजनक व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई गई थी। किसी भी प्रकार के यौन शोषण अथवा यौन उत्पीड़न के संबंध में कोई ऐसा कथन नहीं दिया गया था जैसा कि समाचार में प्रकाशित किया गया है। पत्रकार ने मेरी वास्तविक कथन एवं मूल आशय को समझे बिना उसका सही संदर्भ प्रस्तुत किए बिना उसे इस प्रकार से प्रकाशित किया गया, जिससे आम लोगों के बीच एक गंभीर एवं आपत्तिजनक धारणा उत्पन्न हो सकती है। इससे मेरी सामाजिक प्रतिष्ठा मान सम्मान एवं व्यक्तिगत छवि को गंभीर क्षति पहुंची है। अतः एक बार पुन: मैं दोहराना चाहती हूं कि जिस तरीके से मीडिया में दिखाया गया। वो वास्तविकता से बिल्कुल परे है। अतः इस संबंध में जल्द से जल्द खंडन/सुधार प्रकाशित करें। साथ ही इस संबंध में प्रकाशित खबर तुरंत हटाया जाए।

अब पढ़िए सीएम जनता दरबार में आई पूजा ने क्या-क्या आरोप लगाए थे…

मैंने GNM (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफ्री) की पढ़ाई की है। पटना में 15 हजार रुपए महीने पर नौकरी कर रही थी। इस पैसे से मेरा घर चलता था। दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। पति बेरोजगार हैं।

बड़ी उम्मीद लेकर ज्ञान भवन में 23 अगस्त को आयोजित रोजगार मेला में गई थी। मुझे हेकम कंपनी ने हायर किया। 48 हजार रुपए महीने वेतन वाली जॉब ऑफर की। इतना बड़ा पैकेज पाकर मैं बहुत खुश थी। मैंने पहले की नौकरी से रिजाइन दे दिया।

नियुक्ति पत्र मिलने के बाद कंपनी के अधिकारियों से मेरी लगातार बात हो रही थी। मुझे 2 सितंबर को दिल्ली बुलाया गया। सम्राट चौधरी के भरोसे नौकरी करने दिल्ली चली गई। दिल्ली पहुंचने के बाद मुझे हेकम के जगह शिवम नाम की कंपनी में ले जाया गया। मुझे गर्ल्स हॉस्टल के नाम पर लड़कों के बीच रखा गया। वे लोग खाना भी समय पर नहीं दे रहे थे।

यहां वीडियो कॉलिंग करके लड़कियों को दिखाया जाता था। लड़के जिस लड़की को पसंद करते उसे 24 घंटे के लिए भेज दिया जाता था। लड़कियों को लोकेशन मिलता था। वे रैपिडो बुक करके वहां जाती थी।

दूसरे आदमी के पास भेजने के लिए करा रहे थे डील

पीड़िता ने बताया-

QuoteImage

मैं उनलोगों से लगातार यह कहती रही कि किसी हॉस्पिटल में काम दे दीजिए। जिस काम के लिए मुझे जॉब मिली थी, सैलरी तय हुई थी, सम्राट चौधरी ने नियुक्ति पत्र दिया था, मुझे वह नौकरी दीजिए। मुझे किसी आदमी के पास नहीं जाना है। मुझे नर्स की नौकरी करनी है, लेकिन किसी ने मेरी बात नहीं सुनी। वहां मेरी जैसी कई लड़कियां फंसी हुई हैं। वे नौकरी के लिए आई थीं, लेकिन गलत धंधे में फंस गईं। उन लड़कियों के साथ भी वैसा ही व्यवहार किया जाता है जैसा मेरे साथ किया गया। अगर मैं वहां से नहीं भागती तो वे लोग मुझे विदेश भेज देते।

QuoteImage

शौचालय साफ कराया, खाना तक नहीं देते थे

मुझे 4 दिनों तक रूम में ही बैठाकर रखा गया। हॉस्टल की सफाई मुझसे कराई। शौचालय साफ कराया गया। दिन भर काम करने के बाद 3 बजे थोड़ा सा चावल खाने के लिए देते थे। मैंने कई बार बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन निकलने नहीं दिया गया। मैं वहां 4 दिनों तक फंसी रही।

पूजा का दावा है कि दिल्ली में उससे शौचालय साफ कराया जाता था।

पूजा का दावा है कि दिल्ली में उससे शौचालय साफ कराया जाता था।

वहां प्रीति नाम की सीनियर महिला थी। वह 6 सितंबर को बाजार गई, तब मैंने अपने पति को फोन किया। इसके बाद वहां से भाग निकली। बहुत मुश्किल से बची हूं। किसी तरह खुद को बचाकर आई हूं। मेरे 2 छोटे बच्चे हैं। मैं उन्हें छोड़कर दिल्ली गई थी। बचत के मेरे पूरे पैसे खर्च हो गए। अब कोई रास्ता नहीं सूझ रहा है। यहां का भी जॉब चला गया है।

बच्चों के फीस भरने तक के पैसे नहीं

आज मेरे पास बच्चों के स्कूल फीस भरने के पैसे नहीं हैं। बड़ा बेटा क्लास 3 में पढ़ता है। 13 सितंबर से उसकी परीक्षा शुरू हो रही है। अब तक उसका एडमिट कार्ड नहीं आया है। 3450 रुपए फीस देना है। पैसे नहीं दिए तो बेटा परीक्षा नहीं दे पाएगा।

अभी तक घर का किराया नहीं दे पाई हूं। मैं इस उम्मीद में दिल्ली गई थी कि बच्चों की जिंदगी सुधर जाएगी। वहां के अच्छे स्कूल में उन्हें पढ़ाऊंगी। मेरा सारा सपना अधूरा रह गया। मैं आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने आई हूं, लेकिन मुझे नहीं मिलने दिया जा रहा है।

रोजगार मेला में पूजा को नियुक्ति पत्र के नाम पर मिला डेपुटेशन लेटर

रोजगार मेला में पूजा को नियुक्ति पत्र के नाम पर जो लेटर मिला उसपर डेपुटेशन लेटर लिखा था। डेपुटेशन लेटर (प्रतिनियुक्ति पत्र) वह आधिकारिक पत्र होता है, जिसके जरिए किसी कर्मचारी को उसके मूल विभाग या संगठन से कुछ समय के लिए किसी अन्य विभाग, दूसरे ऑफिस या दूसरी जगह काम करने के लिए भेजा जाता है।

पूजा को मिले लेटर में सब्जेक्ट में ऑफर फॉर द पोजिशन ऑफ ICU नर्स लिखा था। पत्र में हेकम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में ICU नर्स के रूप में जॉइन करने के ऑफर की बात लिखी थी।

जबकि 23 अगस्त 2026 को सीएम सम्राट चौधरी के X हैंडल से पोस्ट किया गया कि ‘ज्ञान भवन, पटना में आयोजित मेगा जॉब फेयर-2026 के अंतर्गत चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरण एवं समापन समारोह को संबोधित किया।’

मेगा जॉब फेयर के माध्यम से 20 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिला है। हमारा लक्ष्य है कि अगले पांच वर्षों में एक करोड़ लोगों को नौकरी एवं रोजगार से जोड़ा जाए।

मेगा जॉब फेयर में पूजा कुमारी को यही लेटर सीएम की तरफ से दिया गया था।

मेगा जॉब फेयर में पूजा कुमारी को यही लेटर सीएम की तरफ से दिया गया था।

सम्राट चौधरी से क्यों नहीं हो पाई मुलाकात?

पूजा दिल्ली से लौटने के बाद सीएम सम्राट चौधरी से मिलने के लिए मंगलवार को सीधे मुख्यमंत्री आवास चली गई थी। उसे गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया और कहा था कि सीएम से मिलने के लिए प्रक्रिया होती है। पहले अनुमति लेनी होगी। इसके बाद ही अंदर जाने दे सकते हैं। पूजा के पास सीएम से मिलने संबंधी अनुमति नहीं थी। वह गेट के बाहर रो रही थी।

सरकार बोली- मामला गंभीर जांच कर एक्शन होगा

दैनिक भास्कर पर लड़की के वीडियो के आधार पर खबर चलने के 10 घंटे बाद बिहार सरकार ने इस पर सफाई दी है। सरकार की तरफ से कहा गया है इस मामले को लेकर कंपनी की भी जांच की जा रही है।

जिस लड़की के बयान पर खबर छपी है, उसका नया बयान भी सरकार की तरफ से जारी किया गया है। इसमें लड़की का कहना है कि कंपनी ने मेरे रहने का सही इंतजाम नहीं किया था। मुझसे ज्यादा काम कराया जा रहा था। मेरी शिकायत अलग थी लेकिन खबर अलग अर्थों में छप गई। वहीं सरकार की तरफ से यह भी कहा गया है कि इस प्रकरण से जुड़े दस्तावेज और तथ्यों की भी जांच हो रही है। श्रम संसाधन विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने भी जांच की बात कही है।

अब जानिए कंपनी ने क्या जवाब दिया

दैनिक भास्कर ने हेकम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से पूजा के आरोपों पर बात की। कंपनी के एमडी सूरज कुमार ने आरोपों को निराधार बताया है। सूरज का दावा है कि वह सर्विस प्रोवाइडर कंपनी हैं, इसलिए ऑफर लेटर की जगह डेप्यूटेशन लेटर दिया गया था। पूजा को होम केयर में लगाया गया था, जहां मरीजों के घर पर जाकर उनकी देखभाल करनी होती है।

पूजा को फोर्टिस हॉस्पिटल में भी काम दिया गया था। वहां उसने एक दिन काम किया था। होम केयर में जहां भी भेजना होता था वहां उन्हें पेशेंट को और उनके अटेंडेंट्स से वीडियो कॉल पर बात कराई जाती थी। कंपनी के पास सारा डिटेल है, जिसमें किन किन व्यक्तियों से वीडियो पर कॉल पर बात कराई गई है। सूरज का कहना है कि सरकार के साथ आरोप लगाने वाली लड़की से भी बात हुई है, अपनी तरफ से उन्होंने डिटेल दे दी है।

अब जानिए हेकम कंपनी के बारे में

हेकम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Hekam India Pvt Ltd) एक प्लेसमेंट और HR एजेंसी है। दिल्ली के रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (RoC Delhi) के तहत पंजीकृत है। इसने इंटरनेट पर दावा किया है कि वह नौकरी तलाश रहे उम्मीदवारों और कर्मचारियों की जरूरत वाली कंपनियों के बीच एक ब्रिज का काम करती है।

कंपनी विभिन्न उद्योगों को उनकी जरूरत के अनुसार योग्य कर्मचारी और मैनपावर उपलब्ध कराती है। इसके साथ ही स्थाई व अस्थाई पदों पर भर्ती, स्टाफिंग और पेरोल मैनेजमेंट जैसी सेवाएं देती है। नॉन लिस्टेड इस कंपनी की स्थापना 30 अक्टूबर 2025 को हुई थी।

रोजगार मेले में आई थीं 112 कंपनियां

बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग की ओर से पटना के ज्ञान भवन में 19 से 23 अगस्त तक मेगा जॉब फेयर आयोजित किया गया था। देशभर से बैंकिंग, फाइनेंस, रिटेल और आईटी जैसे विभिन्न क्षेत्रों की 112 कंपनियां आईं थीं। इनमें हेकम कंपनी भी शामिल थी।

जॉब फेयर के समापन समारोह में सम्राट चौधरी ने कहा था कि अब सरकार अगले वर्ष से सभी जिलों में जॉब फेयर लगाएगी। अगले 5 वर्षों में एक करोड़ लोगों को नौकरी और रोजगार देगी। युवाओं को आजीविका के लिए राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

सरकार के दावे के अनुसार जॉब फेयर में 20,226 युवाओं को रोजगार के अवसर मिले। इनमें से 3,940 को बिहार में और 476 युवाओं को विदेशों में नौकरी मिली। 36 दिव्यांगों को भी रोजगार मिला।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *