Headlines

Fazilka Land Dispute Murder | Tractor Attack on Devar-Bhabhi Video


फाजिल्का में देवर-भाभी पर ट्रैक्टर चढ़ाने की वीडियो सामने आई। इनसेट में दोनों की फाइल फोटो।

फाजिल्का में धान की फसल पर ट्रैक्टर चलाने का विरोध करने पर देवर-भाभी को ट्रैक्टर से कुचल दिया गया, जिसमें दोनों की मौत हो गई। जबकि उन्हें बचाने आई एक महिला रिश्तेदार पर भी ट्रैक्टर चढ़ा दिया गया।

.

परिजनों के अनुसार, देवर-भाभी के सिर-पेट के ऊपर से आरोपियों ने ट्रैक्टर का टायर चढ़ा दिया। उधर, घायल महिला को इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वारदात का वीडियो भी सामने आया है। मामले में फाजिल्का सदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 21 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है, जबकि 7-8 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ट्रैक्टर के नीचे आने के बाद महिला-देवर की मौत। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

ट्रैक्टर के नीचे आने के बाद महिला-देवर की मौत। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

पढ़िए क्या है मामला…

खेत में पहुंचे, धान की फसल पर ट्रैक्टर दौड़ाया

मामला मंगलवार शाम 7 बजे फाजिल्का के गांव तेजा रुहेला का है। सामने आए CCTV फुटेज में खेत में एक महिला काम करती दिखाई देती है। कुछ देर बाद वहां दो ट्रैक्टर पहुंचते हैं और उनके आसपास कई लोग इकट्ठा हो जाते हैं। इसके बाद ट्रैक्टरों को खेत में घुमाते हुए खड़ी धान की फसल पर चला दिया जाता है।

रोकने पहुंचे देवर-भाभी को कुचला

परिजनों का आरोप है कि जब माया बाई (60) और राज सिंह (45) ट्रैक्टर चलाने का विरोध करने पहुंचे, तो आरोपियों ने दोनों पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। उनके सिर-पेट कुचल दिए। माया बाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राज सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना में रिश्तेदार स्वर्णा बाई भी घायल हो गईं, जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके हाथ-पैर में फ्रैक्चर आया।

जमीन की निशानदेही को लेकर था विवाद

मृतक के भतीजे चन्ना सिंह की शिकायत के अनुसार, उनके चाचा राज सिंह लंबे समय से गांव तेजा रुहेला स्थित सरकारी (प्रोविजन गवर्नमेंट) जमीन पर खेती कर रहे थे। इसी जमीन की सीमा (निशानदेही) को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था।

21 नामजद समेत 7-8 अज्ञात पर हत्या का केस

फाजिल्का सदर पुलिस ने मामले में 21 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। एफआईआर में भजन सिंह, सुरजीत सिंह, करनैल सिंह, चमन सिंह, साजन, साहिल, आशारानी, राजाबाई, कृष्णा रानी, स्वर्णा बाई और चंदू बाई समेत अन्य लोगों को नामजद किया गया है। इसके अलावा 7-8 अज्ञात आरोपियों को भी केस में शामिल किया गया है।

SHO बोले- आरोपियों पर केस दर्ज किया, तलाश जारी

सदर थाना SHO हरदेव सिंह बेदी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी की तलाश की जा रही है। मामले में 7-8 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है, जिनकी पहचान के लिए पुलिस जांच कर रही है।

——————————-

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें:-

फाजिल्का में जमीन विवाद में देवर-भाभी को ट्रैक्टर से कुचला:दो घायल, धान की फसल को रौंद रहे थे, रोकने पर आरोपियों ने किया हमला

फाजिल्का जिले में जमीन विवाद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिले के सरहदी गांव तेजा रुहेला में जमीन के टुकड़े को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद खूनी जंग में बदल गया। इसमें देवर भाभी की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घायसोसं को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें:-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *