Headlines

Pakistani army showed FAKE photo in press conference


1 वर्ष पहले

  • कॉपी लिंक

बीते दिन यानी 11 मई को पाकिस्तानी सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान एयरफोर्स (PAF) के डायरेक्टर जनरल पब्लिक रिलेशंस एयर वाइस मार्शल औरंगजेब अहमद और नेवी के डिप्टी चीफ ऑफ ऑपरेशंस वाइस एडमिरल राजा रब नवाज भी मौजूद थे।

वाइस एडमिरल रब नवाज ने टीवी स्क्रीन पर जंगी जहाज के बेड़े की एक तस्वीर दिखाई। इस तस्वीर में समंदर में दो जंगी जहाज, एक सबमरीन और तीन प्लेन दिख रहे हैं। पाकिस्तानी सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस का लिंक…

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जंगी जहाज के बेड़े की तस्वीर दिखाते वाइस एडमिरल रब नवाज

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जंगी जहाज के बेड़े की तस्वीर दिखाते वाइस एडमिरल रब नवाज

वाइस एडमिरल रब नवाज ने यह तस्वीर दिखाते हुए कहा- पाकिस्तानी नेवी अपने से कई गुना ज्यादा शक्तिशाली दुश्मन को रोकने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि हम साल के हर दिन हमेशा तैयार रहते हैं। हमारे जहाज और पनडुब्बियां पूरी तरह तैयार हैं। अगर कोई एयरक्राफ्ट करियर 400 नॉटिकल मील के दायरे में आता है, तो हमारा काम आसान हो जाता है। अगर समुद्र से कोई एक्शन होता, तो हम दमदार तरीके से जवाब देने के लिए तैयार थे।

अब जानते हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाई गई इस फोटो का सच…

प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाई गई फोटो की रियल फोटो द स्ट्रेटकॉम ब्यूरो नाम के X हैंडल ने 13 मार्च 2023 को शेयर की थी। इस फोटो में सबमरीन नहीं बल्कि 3 जंगी जहाज और 3 प्लेन देखे जा सकते हैं। ​​​​​​​पोस्ट का लिंक…

13 मार्च 2023 को द स्ट्रेटकॉम ब्यूरो के शेयर किए गए पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

13 मार्च 2023 को द स्ट्रेटकॉम ब्यूरो के शेयर किए गए पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

इस फोटो के कैप्शन में लिखा है- हिंद महासागर में अभ्यास के दौरान पाकिस्तानी नेवी का जुल्फिकार कैटेगरी का एफएफजी, पीएनएस सैफ, एक पीएलएएन टाइप 054ए एफएफजी, झाओझुआंग और एक रूसी नौसेना का एफएफजी, आरएफएस एडमिरल ग्रिगोरोविच एक साथ चलते हुए।

ग्राफिक में देखिए दोनों फोटो का कम्पेरिजन…

साफ है कि पाकिस्तानी सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडिटेड फोटो दिखाई। जबकि रियल फोटो में सबमरीन मौजूद नहीं है।

————————

पाकिस्तान के 5 बड़े झूठ: S-400 तबाह करने से लेकर मस्जिद को निशाना बनाने तक फैलाई फेक खबर; जानिए इनकी सच्चाई

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से बीती रात हुए सीजफायर तक पाकिस्तान लगातार प्रोपगेंडा फैला रहा है। पाकिस्तान के न्यूज चैनलों समेत सोशल मीडिया यूजर्स तक भारत के खिलाफ फेक न्यूज फैला रहे हैं। भास्कर फैक्ट चेक में जानते हैं पाकिस्तान के 5 बड़े झूठ के पीछे का सच। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *