Headlines

Raja Di King Mohali Langar


राजा दी किंग उर्फ राकेश त्रेहान ने मोहाली में नोटों का लंगर लगाया।

चंडीगढ़ में पेट्रोल का लंगर लगाने के बाद सुर्खियों में आए राजा दी किंग उर्फ राकेश त्रेहान ने मंगलवार शाम को मोहाली में एक बार फिर अनोखा लंगर लगाया। इस बार उन्होंने लोगों को 500-500 रुपए के नोट, मैकडोनल्ड्स मील, डाइट कोक और एनर्जी ड्रिंक रेड बुल बांटीं

.

फेज-3B1 मार्केट में मंदिर के पास लगाए गए इस लंगर की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग पहुंचने लगे। राकेश ने कहा कि अब पूरे पंजाब में इस तरह के लंगर आयोजित करेंगे। उन्होंने कहा- मुझे मां ने कहा कि राजा तुम किसी के सपने पूरे करो, मैं तुम्हारे सपने पूरा करूंगी। अब शुक्रवार को मैं आईफोन के लंगर की तारीख बताऊंगा।

लंगर के 2 PHOTOS…

राकेश त्रेहान ने लोगों को मैकडोनल्ड्स मील, डाइट कोक और रुपए बांटे।

राकेश त्रेहान ने लोगों को मैकडोनल्ड्स मील, डाइट कोक और रुपए बांटे।

लंगर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।

लंगर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।

लंगर के दौरान राकेश ने ये बातें कहीं…

  • सभी को कुछ न कुछ दिया: सोशल मीडिया पर राजा दी किंग के नाम से मशहूर राकेश त्रेहान ने कहा कि आज उन्होंने लोगों के लिए नोटों का लंगर लगाया है। इसके साथ लड़कों के लिए रेड बुल और बच्चों के लिए डाइट कोक व मैकडोनल्ड्स की मील बांटी है। उन्होंने कहा कि लंगर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को कुछ न कुछ दिया गया।
  • एक दिन फास्ट फूड खाने से कुछ नहीं होता: लंगर को लेकर उठ रहे सवालों पर राकेश ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि फास्ट फूड का लंगर लगाने से लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि एक दिन प्रोटीन पाउडर पीने से बॉडी नहीं बन जाती। इसी तरह एक दिन कुछ फास्ट फूड खाने-पीने से किसी की सेहत खराब नहीं हो जाती।
  • शुक्रवार को आईफोन लंगर की तारीख बताएंगे: उन्होंने कहा कि अगर माता ने किसी के सपने पूरे करने की बात कही है तो उन्हें उन सपनों को पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। राकेश ने कहा कि अगले सप्ताह आईफोन का लंगर लगाने की तैयारी है। इसकी तारीख के बारे में उन्होंने कहा कि शुक्रवार को आईफोन का लंगर लगाने की तारीख बताएंगे।

क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडर हैं राकेश त्रेहान

मूल रूप से अमृतसर के रहने वाले राकेश त्रेहान उर्फ राजा दी किंग एक इंटरव्यू में बता चुके हैं कि वह मुख्य रूप से एक क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडर (क्रिप्टो व्यवसायी) और रियल एस्टेट कारोबारी हैं। वह साल 2010 से ही बिटकॉइन और डिजिटल करेंसी की ट्रेडिंग तथा शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं। इसके अलावा, उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि कपड़ा व्यापार से जुड़ी रही है, और उन्हें विरासत में भी संपत्ति मिली है।

वह सोशल मीडिया और खबरों में मुख्य रूप से अपने अनोखे, महंगे और लीक से हटकर लगाए जाने वाले लंगरों के कारण चर्चा में रहते हैं। राकेश त्रेहान का दावा है कि वह बिटकॉइन और क्रिप्टो ट्रेडिंग से होने वाले भारी-भरकम मुनाफे का एक बड़ा हिस्सा समाज सेवा और जनकल्याण में खर्च करते हैं।

पेट्रोल का लंगर लगाने के ऐलान से चर्चा में आए

इसी साल वह लंगर के पारंपरिक रूप से अलग हटकर लोगों को मैकडॉनल्ड्स के बर्गर, कोल्ड ड्रिंक बांटने और साथ में ₹500-₹500 के नगद नोट देने के लिए सुर्खियों में आए थे।

इसके बाद अगस्त 2026 में उन्होंने चंडीगढ़ में दोपहिया वाहनों के लिए ₹500 और चौपहिया वाहनों के लिए ₹1000 के मुफ्त पेट्रोल कूपन बांटने का ऐलान किया था, जिसने सोशल मीडिया पर भारी हलचल मचा दी थी। हालांकि, प्रशासन की रोक और भारी बारिश के कारण इसे बाद में कूपन के रूप में बांटने की योजना बनाई गई।

हाल ही में उन्होंने यह कहकर सनसनी फैला दी कि पेट्रोल के बाद उनका अगला लक्ष्य लोगों को मुफ्त में आईफोन बांटना है, जिसे वह आईफोन लंगर कह रहे हैं। राकेश मर्सिडीज जैसी महंगी गाड़ियों में चलते हैं और अपने साथ भारी सुरक्षा रखते हैं, जिसकी रील्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

चंडीगढ़ में फ्री पेट्रोल के चक्कर में नकली कूपन छापे:पंप पर अब ₹2500, ₹1000, ₹500 के नहीं चलेंगे; कारोबारी ने लंगर में बांटे थे

चंडीगढ़ में पेट्रोल का लंगर लगाने के ऐलान के बाद बांटे जा रहे कूपन में फर्जीवाड़ा सामने आया है। पेट्रोल पंप पर 2500, 1000 और 500 रुपए के नकली कूपन पकड़े गए हैं। इन तीनों राशि वाले कूपन को बंद कर दिया गया है। पेट्रोल पंपों पर सिर्फ 300 रुपए वाले कूपन ही चल सकेंगे। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *