Sant Kabir Nagar Special Lok Adalat August 2026


देवीलाल गुप्ता | संतकबीर नगर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए 21 से 30 अगस्त 2026 तक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह लोक अदालत नई दिल्ली स्थित सर्वोच्च न्यायालय परिसर में सुलह-समझौते के माध्यम से मामलों को निपटाएगी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संतकबीरनगर के सचिव सुनील कुमार सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि माननीय मुख्य न्यायाधीश की पहल पर 21 अप्रैल 2026 से ‘समाधान समारोह-2026’ अभियान संचालित किया जा रहा है।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित वादों का आपसी सहमति और सुलह-समझौते के आधार पर शीघ्र और प्रभावी निस्तारण करना है। विशेष लोक अदालत से पहले, जिला, तालुका और उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरणों के मध्यस्थता केंद्रों पर परामर्श बैठकें आयोजित की जाएंगी।

इन बैठकों में पक्षकार अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यमों से शामिल होकर विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान का प्रयास कर सकते हैं। समाधान समारोह में शामिल होने के इच्छुक पक्षकारों को सर्वोच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध गूगल फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संतकबीरनगर के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। प्राधिकरण ने आमजन से इस महत्वपूर्ण पहल में सक्रिय सहभागिता कर न्याय को अधिक सरल, सुलभ और शीघ्र बनाने में सहयोग करने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *