सीकर12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सीकर शहर में लोग दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर लगातार अपनी समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं। इनमें सड़क पर जलभराव, पाइपलाइन लीकेज, बंद स्ट्रीट लाइट और खराब सड़क जैसी समस्याएं शामिल हैं। वहीं, कुछ समस्याओं पर संबंधित विभागों ने कार्रवाई करते हुए लोगों को राहत भी दी है। रानी सती रोड पर जलभराव की समस्या का समाधान कराने पर जेईएन पूजा को आज का ‘स्टार ऑफिसर’ चुना गया है।
‘भास्कर समाधान’ का खास वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली…
जेईएन पूजा बनीं आज की ‘स्टार ऑफिसर’
रानी सती रोड स्थित अशोक विहार के सामने पवन कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि सड़क पर लंबे समय से पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को सड़क से निकलने में दिक्कत हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद जेईएन पूजा सैनी ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित टीम के माध्यम से जलभराव की समस्या का समाधान करवाया। सड़क से पानी की निकासी होने के बाद क्षेत्रवासियों को राहत मिली। त्वरित कार्रवाई के लिए जेईएन पूजा को आज की ‘स्टार ऑफिसर’ चुना गया।

त्वरित कार्रवाई के लिए जेईएन पूजा को आज की ‘स्टार ऑफिसर’ चुना गया।

संबंधित टीम के माध्यम से जलभराव की समस्या का समाधान करवाया।
नालियों की सफाई से पानी निकासी हुई सुचारू
निराल नगर पार्क, सालासर रोड क्षेत्र से पवन कुमार सैनी ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि नालियों में मिट्टी और गंदगी जमा होने से पानी की निकासी बाधित हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से नालियों की सफाई कर मिट्टी और गंदगी हटाई गई। इससे पानी की निकासी सुचारू हुई और क्षेत्रवासियों को राहत मिली।

संबंधित विभाग की ओर से नालियों की सफाई कर मिट्टी और गंदगी हटाई गई।
अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की मांग की गई है…
सड़क पर जलभराव और गंदगी से लोग परेशान
नवलगढ़ बाइपास चौराहा क्षेत्र से रवि प्रकाश सैनी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि सड़क किनारे पानी जमा रहने और गंदगी के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। शिकायत के बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों ने सफाई कराने और पानी की निकासी की व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

सड़क किनारे पानी जमा रहने और गंदगी के कारण लोगों को परेशानी हो रही है।
एक महीने से पानी की पाइपलाइन में लीकेज
सिल्वर जुबिली रोड स्थित बिसायतियान मोहल्ले से चित्रांजन ने समस्या पोस्ट कर बताया कि पिछले एक महीने से पानी की पाइपलाइन में लगातार लीकेज हो रहा है। इससे रोजाना काफी पानी बर्बाद हो रहा है और आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों ने पाइपलाइन लीकेज जल्द ठीक कराने की मांग की है।

पिछले एक महीने से पानी की पाइपलाइन में लगातार लीकेज हो रहा है।
कई दिनों से बंद है गली की स्ट्रीट लाइट
कैलाश नगर रेलवे स्टेशन कॉलोनी से ओम प्रकाश शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि कई दिनों से गली की स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है। रात के समय अंधेरा रहने से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने स्ट्रीट लाइट जल्द ठीक कराने की मांग की है।

कई दिनों से गली की स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है।
सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, बारिश में बढ़ी परेशानी
आरएसएफ 37बी के पास से दुर्गेश मिश्रा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि सड़क लंबे समय से खराब है और जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी होती है। लोगों ने सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।

सड़क लंबे समय से खराब है और जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं।
‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए…
10.पिंकी मीणा बनीं आज की ‘स्टार ऑफिसर’:पावलवास रोड पर पाइपलाइन लीकेज की समस्या हुई हल

