Headlines

अवैध बजरी से भरा ट्रक जब्त, 2 साइबर ठग गिरफ्तार:ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 562 चालान काटे, 29 वाहन जब्त




बांसवाड़ा पुलिस ने जिलेभर में एक साथ कई बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरा ट्रक जब्त किया, दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया। ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 562 चालान काटे। इस दौरान 29 वाहन भी जब्त किए गए। कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर राज्यभर में चलाए जा रहे एक माह के विशेष अभियान के तहत की गई। अभियान का उद्देश्य कानून-व्यवस्था मजबूत करना और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करना है। पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह के निर्देशन में जिलेभर में की गई। सबसे पहले अवैध खनन पर प्रहार, 43.30 टन बजरी जब्त अभियान के तहत सबसे पहले अवैध खनन और खनिजों के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की गई। कसारवाड़ी थाना पुलिस ने एक मामला दर्ज कर 43.30 टन अवैध बजरी से भरा एक ट्रक जब्त किया और मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। फिर साइबर अपराधियों के ठिकानों पर दी दबिश इसके बाद पुलिस ने साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए जिले में दो हॉटस्पॉट चिह्नित किए। इन क्षेत्रों में छह अलग-अलग स्थानों पर सघन छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया। यातायात नियम तोड़ने वालों पर भी सख्ती अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई के साथ-साथ सड़क सुरक्षा को लेकर भी अभियान चलाया गया। जिलेभर में सघन नाकाबंदी कर 1831 वाहनों की जांच की गई। एमवी एक्ट के तहत 562 चालान बनाए गए और नियमों का उल्लंघन करने वाले 29 वाहनों को जब्त किया गया। स्कूल-कॉलेजों में चलाया जागरूकता अभियान कार्रवाई के साथ पुलिस ने जागरूकता अभियान भी चलाया। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूल, कॉलेज और थाना स्तर पर आठ से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें 407 से ज्यादा छात्र-छात्राओं और आमजन को पॉक्सो एक्ट, नई न्याय संहिता, साइबर हेल्पलाइन 1930, महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन हेल्पलाइन 100/112 और यातायात नियमों की जानकारी दी गई। पुलिस-जनता के बेहतर तालमेल के लिए हुईं सात बैठकें अभियान के दौरान पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय तथा जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन मुख्य सीएलजी बैठकें और चार बीट क्लस्टर सीएलजी बैठकें आयोजित की गईं। कुल सात बैठकों में 322 से अधिक प्रबुद्ध नागरिकों और सीएलजी सदस्यों ने भाग लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *