Headlines

अशोकनगर में आज 3 घंटे बिजली कटौती:मेन बाजार समेत कई इलाके प्रभावित होंगे




विद्युत वितरण कंपनी ने आज (शुक्रवार) अशोकनगर शहर में बिजली कटौती की घोषणा की है। यह कटौती मेन बाजार फीडर पर आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण की जाएगी। कंपनी के सहायक प्रबंधक (शहर) ने बताया कि 33/11 केवी अशोकनगर उपकेंद्र से संबंधित मेन बाजार फीडर पर यह कार्य होगा। इस रखरखाव कार्य के कारण सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक मेन बाजार फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में गांधी पार्क, सुभाष गंज, स्टेशन रोड, बिलाला मिल, पुराना बाजार, शांतिनाथ मंदिर, कलारी मोहल्ला, तार वाले बालाजी मंदिर, एडवांस वाली गली, भारत पेट्रोल पंप, मिलन चौराहा, पानी की टंकी क्षेत्र और आसपास के मोहल्ले शामिल हैं। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्य की आवश्यकता के अनुसार बिजली बंद या चालू करने का समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *