Headlines

किन्नौर में सड़क किनारे मिला युवक का शव:बाएं हाथ पर अंग्रेजी में रीना नाम लिखा हुआ, खेतों में करता था काम




किन्नौर जिले के पूह उपमंडल के चांगो गांव में क्रिकेट ग्राउंड के पास सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिला है। सूचना मिलते ही पूह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस जांच और स्थानीय लोगों से पूछताछ में मृतक की पहचान रिंकू (32) के रूप में हुई है। वह पिछले करीब डेढ़ साल से चांगो निवासी थुकदन तन्डूप के पास खेतों और बगीचों में काम कर रहा था। परिवार के बारे में जानकारी जुटा रही पुलिस रिंकू ने अपने मालिक को बताया था कि वह रामपुर क्षेत्र का रहने वाला है, लेकिन उसने अपने परिवार या रिश्तेदारों के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी थी। पुलिस की पूछताछ में भी मृतक के नाम के अलावा कोई और विवरण नहीं मिल सका। पुलिस ने शव का बारीकी से निरीक्षण किया। मृतक की बाईं आंख के ऊपर चोट का हल्का निशान मिला है। मृतक ने गोल गले की टी-शर्ट, नीले रंग की जैकेट और भूरे रंग की पैंट पहनी हुई है। उसके बाएं हाथ पर अंग्रेजी में रीना नाम का टैटू बना हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *