![]()
चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र अब आसानी से स्कूल बंक नहीं कर सकेंगे। छात्र घर से स्कूल के लिए निकला, लेकिन स्कूल पहुंचने के बजाय कहीं और चला गया तो इसकी जानकारी उसके माता-पिता तक पहुंच जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने छात्रों की अटेंडेंस को स्कूल मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम (SMIS) से जोड़ दिया है। अब सुबह अटेंडेंस लगते ही अगर कोई छात्र स्कूल में गैरहाजिर पाया जाता है तो उसके माता-पिता के मोबाइल नंबर पर टेक्स्ट मैसेज भेजा जाएगा। स्कूल शुरू होने के करीब एक घंटे के अंदर अभिभावकों को पता चल जाएगा कि उनका बच्चा स्कूल पहुंचा है या नहीं। यह व्यवस्था शहर के 111 सरकारी स्कूलों के करीब 1.70 लाख छात्रों के लिए लागू की गई है। शिक्षा विभाग का कहना है कि इससे स्कूल बंक करने वाले छात्रों पर नजर रखने के साथ-साथ माता-पिता और शिक्षकों के बीच बेहतर तालमेल बनाने में मदद मिलेगी। कैसे रुकेगा स्कूल बंक, जानिए… 111 सरकारी स्कूलों के 1.70 लाख छात्र जुड़े स्कूल मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम की इस व्यवस्था से चंडीगढ़ के 111 सरकारी स्कूलों के करीब 1.70 लाख छात्र जुड़े हैं। अटेंडेंस के दौरान छात्र के गैरहाजिर मिलने पर उसके माता-पिता को तुरंत मोबाइल मैसेज के जरिए सूचना दी जाएगी। इससे यह पता लगाना आसान होगा कि छात्र स्कूल पहुंचा है या नहीं। शिक्षा विभाग का मानना है कि इससे स्कूल बंक करने की घटनाओं को रोकने और छात्रों की सुरक्षा पर बेहतर तरीके से नजर रखने में मदद मिलेगी।
Source link
चंडीगढ़ में अब स्कूल बंक करना मुश्किल:गैरहाजिर होते ही पेरेंट्स को आएगा SMS, एक घंटे में मिलेगी जानकारी; 111 सरकारी स्कूलों में व्यवस्था लागू
