![]()
जहानाबाद के जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने शुक्रवार को कन्या मध्य विद्यालय, होरिलगंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित मध्याह्न भोजन योजना की गुणवत्ता का जायजा लिया। डीएम ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया और उनसे खाने के स्वाद, गुणवत्ता तथा नियमित उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान, जिला पदाधिकारी ने बच्चों से संवाद किया और उनकी पढ़ाई, विद्यालय की सुविधाओं तथा मध्याह्न भोजन व्यवस्था पर फीडबैक लिया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… पौष्टिक भोजन शारीरिक विकास को महत्वपूर्ण उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विद्यालय में मिलने वाला पौष्टिक भोजन बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसकी गुणवत्ता बनाए रखना अनिवार्य है। डीएम ने विद्यालय में नामांकन और छात्रों की उपस्थिति की भी समीक्षा की। जांच में पाया गया कि कक्षा 1 से 5 तक कुल 122 नामांकित छात्रों में से केवल 55 बच्चे उपस्थित थे। कक्षा 6 से 8 तक कुल 385 छात्र नामांकित वहीं, कक्षा 6 से 8 तक कुल 385 छात्र नामांकित हैं। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया कि वे बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करें और अभिभावकों से समन्वय स्थापित कर उन्हें विद्यालय आने के लिए प्रेरित करें। बच्चों से बातचीत करते हुए, जिला पदाधिकारी ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को नियमित पढ़ाई करने, अनुशासन बनाए रखने और अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने की सलाह दी। खेलकूद-रचनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली डीएम ने विद्यालय में प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे आयोजित होने वाली खेल कक्षाओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। डीएम ने कहा कि शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बच्चे अपने विद्यालय, परिवार और जिले का नाम रोशन कर सकते हैं। निरीक्षण के दौरान विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकगण भी मौजूद थे।
Source link
जहानाबाद DM ने बच्चों के साथ बैठकर खाया 'मिड-डे मील':पढ़ाई- विद्यालय की सुविधाओं का लिया फीडबैक, बोलीं-'नियमित पढ़ाई करें'
