Headlines

पुलिस टीम पर हमला करने वाला गिरफ्तार:आरोपी के घर नोटिस लेकर गई थी पुलिस, हमले में एक अधिकारी समेत 3 पुलिसकर्मी हुए थे घायल




नालंदा में रविवार की शाम आरोपी के घर कोर्ट का नोटिस देने पहुंची पुलिस की टीम पर ग्रामीणों और परिजन ने हमला कर दिया था। झड़प में पुलिस अधिकारी समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस ने घर के सदस्यों के साथ मारपीट की। घटना के बाद पुलिस ने 7 नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। जिसमें पुलिस ने सोमवार को एक को गिरफ्तार किया। मामला गरनौसा थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव का है। बैटरी चोरी के आरोपी के घर पहुंची थी पुलिस दरअसल महमदपुर गांव निवासी संजय कुमार गया के गुरुआ थाना क्षेत्र में मोबाइल टावर से बैटरी चुराने का आरोपी है। इसी मामले की जांच और आरोपी को नोटिस तामिला कराने के लिए गयाजी पुलिस के एसआई मनोज कुमार नगरनौसा थाना पहुंचे थे। स्थानीय पुलिस के सहयोग से जब टीम आरोपी के घर पहुंची, तो वह वहां मौजूद नहीं था। परिजनों से उसका मोबाइल नंबर लेकर पुलिस ने उससे संपर्क किया। फोन पर बातचीत के दौरान उसने एक घंटे के अंदर आने की बात कही थी।
आरोपी ने पुलिस से अभद्र भाषा में बात की थी
पुलिस के अनुसार, गश्ती के दौरान जब आरोपी को दोबारा फोन किया गया, तो उसने पुलिस अधिकारी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसके बाद जब पुलिस की टीम फिर से उसके घर पहुंची, तो वहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने घर में घुसकर परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। इसी बीच आरोपी और उसके परिजन ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से पुलिस बल पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पुलिस अधिकारी राजेश कुमार यादव, सिपाही नीरज पासवान और महिला सिपाही रुखसार खातून जख्मी हो गए। भारी विरोध के कारण पुलिस टीम को उस वक्त वापस लौटना पड़ा था।
‘घर के सदस्यों से मारपीट नहीं हुई है, आरोप गलत’ नगरनौसा थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार मिश्रा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। घर के सदस्यों के साथ मारपीट का आरोप गलत है। घायल पुलिस अधिकारी के बयान के आधार पर सरकारी काम में बाधा डालने, जानलेवा हमला करने सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एफआईआर में संजय कुमार, सावन राज उर्फ फंटूश, यांशु कुमार उर्फ लोला उर्फ जितेन्द्र कुमार, मिक्की कुमारी उर्फ मनीष कुमार, सबुजा देवी, गुड्डी देवी, संजय कुमार के भांजे सहित अन्य अज्ञात लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने आरोपी फंटूश को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *