Headlines

बेगूसराय के बाबा हरिगिरिधाम में श्रावणी मेला शुरू:मंत्री संजय संजय पासवान बोले- हरिगिरिधाम को पर्यटन स्थल बनाने की मांग करूंगा




बाबा हरिगिरिधाम गढ़पुरा में श्रावणी मेला का उद्घाटन गुरुवार शाम गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान, डीएम श्रीकांत शास्त्री, एसपी मनीष, एमएलसी डॉ. उर्मिला ठाकुर, चेरिया बरियारपुर विधायक अभिषेक आनंद, हसनपुर विधायक राज कुमार राय और बीजेपी जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा सहित अन्य ने संयुक्त रूप से किया। बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने कहा कि बाबा हरिगिरिधाम के बढ़ते जस के कारण यहां दिन प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ते जा रही है। उन्होंने कहा की कमेटी मजबूत है, पहली बार हमारे प्रयास से हरिगिरिधाम महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसके लिए इस साल से 5 लाख कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से दिया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के लिए कहा कहा कि धर्म के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। सावन महीना में दो बार सिमरिया जल लेकर से हरिगिरिधाम आऊंगा। अगले साल बिहार के मुख्यमंत्री निश्चित रूप से हरिगिरिधाम आएंगे। उन्होंने डीएम -एसपी से सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाने, मेला को और भी अधिक सुंदरता देने को कहा। कमेटी की जो मांग होगी, उसे पूरा करूंगा संजय पासवान ने कहा कि कमेटी की ओर से जो भी मांग होगी, मैं कोशिश करूंगा की सभी मांग पूरी हो। मैं कमेटी के साथ मजबूती से खड़ा रहूंगा। चेरिया बरियारपुर विधायक अभिषेक आनंद ने कहा कि बाबा हरिगिरिधाम पर्यटक स्थल बनने योग्य है। मैं मुख्यमंत्री से इसे पर्यटक स्थल बनाने की मांग करुंगा। विधान पार्षद सदस्य डॉ. उर्मिला ठाकुर ने कहा कि बाबा हरिगिरिधाम में अब सरकारी अधिकारी अध्यक्ष बने हैं तो ऐसे में जिला प्रशासन की जिम्मेदारी अधिक बढ़ जाती है। हसनपुर विधायक राजकुमार राय ने कहा कि हरिगिरिधाम में पूरे बिहार के लोग पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु-स्थानीय लोग उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *