![]()
भोजपुर में नदी में डूबे किशोर का शव तीसरे दिन बरामद हुआ है। गुरुवार शाम को नदी में छलांग लगाई थी। मृतक की पहचान अख्तियारपुर बड़का गांव निवासी अजय कुमार के पुत्र अंकित कुमार(14) के तौर पर हुई है। आठवीं क्लास में पढ़ता था। घटना गजराजगंज गोपी क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम अंकित अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। उस दौरान उसने किसी बात को लेकर शर्त लगाई थी। उसने पुल पर चढ़कर नदी में छलांग लगा ली थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार को एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। काफी मशक्कत के बाद शनिवार को शव मिला। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने लाश परिजनों को सौंप दी है। घर में मचा कोहराम वहीं, बड़े चाचा संजय कुमार का कहना था बड़े पापा का देहांत हो गया था। दाह-संस्कार के लिए सभी लोग महुली घाट गए थे। इस बीच फोन से हादसे की जानकारी मिली। मृत किशोर अपने दो भाई और दो बहन में दूसरे स्थान पर था। परिवार में मां खुशबू देवी, बहन साक्षी, नंदिनी और भाई अंकु कुमार है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। मां और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Source link
भोजपुर में नदी में डूबने से छात्र की मौत:तीसरे दिन SDRF ने शव निकाला बाहर, दोस्तों से शर्त लगाने के बाद लगाई थी छलांग
