![]()
हरियाणा की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने महम में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में महम हल्के में सर्वाधिक विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने महम स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत की। चौधरी ने बताया कि महम क्षेत्र में पहले बाढ़ जैसी स्थिति बन जाती थी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महम के विकास के लिए करोड़ों रुपए की लागत से समाधान निकाला है। उन्होंने महम में पेयजल समस्या का भी जिक्र किया। बहलबा माइनर से जलघर तक पानी ना के बराबर पहुंचने के कारण टैंकों में पानी नहीं आता, जिससे सप्लाई 5 से 6 दिन में मिलती है और लोग परेशान हैं। सिंचाई विभाग की सभी योजनाएं होगी पूरी सिंचाई मंत्री ने कहा कि भिवानी डिस्ट्रीब्यूटरी ब्रांच को पूरी तरह ठीक करवाया जा रहा है। वर्ल्ड बैंक ने सिंचाई विभाग को 6 हजार करोड़ रुपए की राशि भेजी है, जिससे पूरे हरियाणा में सिंचाई विभाग की सभी योजनाएं पूरी की जाएगी। महम विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी दीपक निवास हुड्डा ने बताया कि महम में बाढ़ राहत कार्यों के लिए सरकार की ओर से 38 करोड़ रुपए की लागत से काम चल रहे हैं, जो जल्द ही पूरे होंगे। मंत्री-विधायक ने बीएलए 2 की ली बैठक कार्यक्रम में महम विधानसभा प्रभारी और दादरी के विधायक सुनील सांगवान विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी और विधायक सुनील सांगवान ने बीएलए 2 की बैठक ली और एसआईआर तथा वोटर लिस्ट की ठीक से जांच करने के आदेश दिए। भाजपा युवा नेता को मंच पर चढ़ने से रोका इसी कार्यक्रम के दौरान एक घटना भी हुई। भाजपा युवा नेता दीपक हुड्डा जब सीसर खास गांव में आयोजित कार्यक्रम में मंच पर जा रहे थे, तो कुछ लोगों ने उन्हें मंच पर चढ़ने से रोक दिया। इस पर दीपक हुड्डा नाराज होकर जाने लगे। तब सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने उन्हें मंच पर बुलाया। बाद में दीपक हुड्डा को पगड़ी से सम्मानित किया गया और उन्हें बोलने का अवसर भी दिया गया।
Source link
महम में सिंचाई मंत्री ने गिनाए विकास कार्य:पेयजल संकट पर श्रुति चौधरी का फोकस, बहलबा माइनर सुधारने का भरोसा
