Headlines

यूपी की बड़ी खबरें:कानपुर में 4 मंजिला फर्नीचर शोरूम में लगी आग:6 लोग फंसे, फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर




कानपुर में मंगलवार सुबह साढ़े 6 बजे 4 मंजिला फर्नीचर शोरूम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने 4 मंजिल को अपने चपेट में ले लिया है। आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग इतनी भीषण थी कि धुएं का गुबार करीब 2 किमी दूर से दिखाई दे रहा था। शोरूम में 6 लोगों के फंसे होने की आशंका है। फायर ब्रिगेड की 8 से अधिक गाड़ियां मौके पर हैं। वहीं मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम ने गोविंदपुरी पुराने पुल पर वाहनों को पूरी तरह बंद करा दिया है। हादसा गोविंदनगर के पुराने पुल के पास की है।पूरी खबर पढ़ें ग्रेटर नोएडा में दीवार गिरने से दो फायरकर्मियों की मौत: तीन घायल, आग बुझाने गए थे ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली कंपनी में सोमवार तड़के करीब 3 बजे आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने आग पर काबू पाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। इसी दौरान करीब 5 बजे सुबह कंपनी की एक साइड की दीवार और लोहे का बीम गिर गया। फायर ब्रिगेड के पांच कर्मचारी मुख्य आरक्षी चालक राजपाल सिंह, तीरथपाल सिंह, फायरमैन मनीष कुमार, अमित कुमार और रोहित यादव घायल हो गए। सभी को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।पूरी खबर पढ़ें वाराणसी में चांदी लूटने वाले 2 बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दोनों के पैर में गोली लगी; SOG प्रभारी घायल वाराणसी में पुलिस और एसओजी टीम के साथ हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी है। दोनों को दोनों पैरों में गोली लगी है। इस कार्रवाई के दौरान बदमाशों की एक गोली एसओजी प्रभारी गौरव कुमार के हाथ पर भी लगी है। तीनों को बीएचयू ट्रामा सेंटर में एडमिट कराया गया है। घायल बदमाश चौक थानाक्षेत्र 16 जुलाई को हुई चांदी की लूट में शामिल थे। पुलिस को इनके पास से चोरी की चार किलो चांदी और कुछ नकद पैसे भी बरामद किए हैं। यह मुठभेड़ लंका थानाक्षेत्र के लौटुबीर के पास हुई। पूरी खबर पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *