Headlines

रींगस में श्रीराम महायज्ञ में अब तक 4.21 लाख आहुतियां:21 कुण्डात्मक यज्ञ में 42 यजमान कर रहे सहभागिता, धार्मिक अनुष्ठान जारी




रींगस के महरोली गांव स्थित श्री जोहड़ादास महाराज आश्रम में चल रहे 21 कुण्डात्मक श्रीराम महायज्ञ में श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ रही है। महंत श्रीराम मूर्तिदास महाराज के सान्निध्य में आयोजित इस महायज्ञ में सोमवार शाम 6 बजे तक 4.21 लाख आहुतियां अर्पित की जा चुकी हैं। यज्ञ आचार्य जितेंद्र शास्त्री महरोली के नेतृत्व में विद्वान पंडित मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुतियां दिलवा रहे हैं। यज्ञ उपाचार्य पं. दीपक अलोदा और ब्रह्मा पं. धर्मेंद्र शास्त्री महरोली सहित कुल 35 विद्वान पंडित यज्ञ कार्य में जुटे हुए हैं। महायज्ञ में प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम 3 बजे से 6 बजे तक आहुतियां दी जा रही हैं। इससे पहले देवताओं का नित्य पूजन और मंडल पूजन भी किया जाता है। पुरुषसूक्त, श्रीसूक्त और राममंत्र की दी जा रही आहुतियां महायज्ञ में 42 यजमान सपत्निक भाग ले रहे हैं। यज्ञ में पुरुषसूक्त, श्रीसूक्त, रामरक्षास्त्रोत और राममंत्र की विशेष आहुतियां दी जा रही हैं। आयोजन के दौरान श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। महायज्ञ के साथ ही आश्रम परिसर में अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी चल रहे हैं। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक कथावाचक आचार्य पंडित रामकृपाल अवस्थी भगवान श्रीराम की जन्म एवं बाल लीलाओं पर आधारित श्रीराम कथा का श्रवण करा रहे हैं। इसके अलावा वैदिक सम्मेलन, संत-महात्माओं का सम्मान, विदाई कार्यक्रम और भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है। महंत श्रीराम मूर्तिदास महाराज के मार्गदर्शन में श्रद्धालु और स्वयंसेवक आयोजन की व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। महरोली सहित आसपास के गांवों और दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्तजन यज्ञ और प्रसादी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *