Headlines

रोहतक में संध्या हत्याकांड का खुलासा:गहनों के लालच में दंपती ने की हत्या, दोनों गिरफ्तार; पति को रिमांड पर भेजा




रोहतक के राजीव नगर निवासी संध्या की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रामू को कोर्ट में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है, जबकि उसकी पत्नी को जेल भेज दिया। पुलिस आरोपी से रिमांड के दौरान पूछताछ कर रही है। पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि राजीव नगर निवासी देवराज की लड़की संध्या अपने पति दीपक निवासी फरमाणा से अलग अपने मायके में रहती थी। संध्या के दोनों बच्चे पति दीपक के पास रहते थे। 22 मई को संध्या बिना बताए घर से निकली थी, जो घर वापस नहीं आई। इसके बाद संध्या के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई गई। 5 जून को मांडौठी गांव के खेतों में मिला शव
22 मई से लापता संध्या का शव 5 जून को बेरी बहादुरगढ़ रोड पर मांडौठी गांव के खेतों में मिला। शव का पहचान करवाकर पोस्टमार्टम करवाया और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना शिवाजी कॉलोनी में केस दर्ज किया गया। वारदात में शामिल रहे आरोपी रामू पुत्र वेद प्रकाश निवासी गांव राजपुरा जिला सम्भल उतर प्रदेश हाल किराएदार बिहारी कॉलोनी बहादुरगढ़ और उसकी पत्नी आरती को गिरफ्तार किया। हतया की वारदात का हुआ खुलासा
आरोपी रामू ने बताया कि 1 जून को घर पर सहारा लेने के लिए संध्या पहुंची। संध्या द्वारा पहने गए आभूषणों पर उनकी नजर पड़ी। गहनों को लेने के इरादे से 2 जून को रामू ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर संध्या की गला दबाकर हत्या कर दी। साथ ही शव को खुद बुर्द करने के इरादे से बोरी में डालकर गांव मांडौढी के खेतों में फेंक दिया और फरार हो गए। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से कर रही पूछताछ
शिवाजी कॉलोनी थाना एसएचओ राकेश सैनी ने बताया कि संध्या की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोनू को कोर्ट से दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *