Headlines

सम्राट के दावे को बाहुबली अनंत सिंह ने नकारा:कहा-सरकार के पास फंड नहीं; छोटू सिंह को पार्टी से निकालने पर कहा-बड़का लोग गलती नहीं करते क्या?




अपने अंदाज और बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले अनंत सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अनंत सिंह ने बिहार सरकार के खजाने और नीतीश कुमार के खास कहे जाने वाले छोटू सिंह को जदयू से निकाले जाने पर प्रतिक्रिया दी है। बिहार सरकार के मुखिया सम्राट चौधरी एक तरफ दावा कर रहे हैं कि सरकार के पास फंड की कमी नहीं है। विपक्षी खजाने खाली होने का झूठ बोल रहे हैं। वहीं मोकामा से जदयू के विधायक और बाहुबली अनंत सिंह का कहना है कि नई सरकार बनने के बाद जनता का काम नहीं हो पा रहा है। छोटू सिंह को पार्टी से निकालना गलत वहीं छोटू सिंह को जदयू से निकाले जाने पर अनंत सिंह ने कहा, किसी से गलती हुई तो माफ करना चाहिए, लेकिन पार्टी वाले आदमी जो किए, वो नहीं करना चाहिए था। लेकिन वो तो बड़े हैं जो कहेंगे वही तो होगा ना, छोटे का तो कुछ है नहीं। अगर ऐसे गलती खोजेंगे तो किसने गलती नहीं की है? सभी लोगों को पार्टी से निकाल देंगे तो पार्टी में रहेगा कौन? पार्टी में कोई भी अगर एक गलती कर देता है तो उसे माफी मिलनी चाहिए। अगर वो बार-बार गलती करता है तब फिर सजा हो। जदयू विधायक अनंत सिंह ने कहा कि हम और कोई बात नहीं जानते हैं। हम सिर्फ इतना ही सुने हैं कि उनको पार्टी से बाहर कर दिया गया। इसके अलावा हम और कोई कहानी नहीं जानते हैं। कोई गलती हुई तब ही तो पार्टी ने निकाला। लेकिन इतनी सी गलती पर निकालना नहीं चाहिए। उनको मौका देना चाहिए। गलती सब से हुई है और सबसे होती है। 6 साल के लिए JDU से बाहर किए गए हैं छोटू सिंह जदयू के पुराने नेता छोटू सिंह को पार्टी ने बाहर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, जदयू की नई टीम में छोटू सिंह को शामिल नहीं किया गया था। इस को लेकर छोटू सिंह ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के सामने अपनी बात रखी थी। इसका वीडियो भी सामने आया था। जिसमें पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष यह कहते सुने गए थे कि आप यहां माहौल मत बनाई। 10 जुलाई को छोटू सिंह को पार्टी से 6 साल के लिए बाहर कर दिया गया था। छोटू सिंह को अक्सर मंत्री नीतीश कुमार और अशोक चौधरी के कार्यक्रम में देखा गया है। हाल ही में जदयू दफ्तर में एक कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार ने छोटू सिंह को 3 माला भी पहनाई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *