Headlines

सीकर में घर से 4.50 लाख रुपए चुराने वाला गिरफ्तार:आरोपी से 2 मोटरसाइकिल भी बरामद; पुलिस ने 200 सीसीटीवी फुटेज देख पकड़ा




सीकर में घर से 4.50 लाख रुपए चोरी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने शहर में कई बाइक चोरी की वारदात करना भी कबूला है। पुलिस ने आरोपी से 2 बाइक भी जब्त की। कोतवाली पुलिस थाने की नॉर्थ चौकी के इंचार्ज नरेंद्र सिंह ने बताया- 14 जुलाई को मोहम्मद नासीर ने मुकदमा दर्ज करवाया था। इसमें बताया कि 10 जुलाई की रात करीब 2 से 4 बजे के बीच चोर उनके घर में घुसा और फिर 4.50 लाख रुपए चोरी कर लिए। इस रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू किया गया। 200 सीसीटीवी फुटेज देख पकड़ा आरोपी आरोपी की तलाश में करीब 150 से 200 सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। इसके बाद अरकान जाकिर (22) निवासी अकबरी मस्जिद के पास मोहल्ला इस्लामपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में इसने कई बाइक चोरी करना भी कबूल किया है। उसकी निशानदेही पर दो बाइक भी बरामद की गई है। इसके अलावा अन्य भी कई बाइक चोरी की वारदात करना कबूल किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। आरोपी की गिरफ्तारी में कांस्टेबल राजेंद्र की अहम भूमिका रही। मोबाइल छीनकर भागने का मामला, दुकान पर मोबाइल छोड़कर चले गए आरोपी सीकर के उद्योग नगर थाना इलाके में बस डिपो एरिया के पास महिला नर्स का मोबाइल छीनने वाले आरोपियों ने मोबाइल बेचने के लिए एक दुकान पर दे दिया। दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हालांकि दोनों आरोपी मोबाइल देकर वहां से चले गए। इनकी अब पुलिस तलाश कर रही है। 17 साल की नाबालिग जेवरात लेकर भागी सीकर में 17 साल की नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की घर से जाने से पहले लाखों रुपए के जेवरात भी लेकर चली गई। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके नाबालिग लड़की की तलाश शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *