![]()
कांगड़ा के देहरा स्थित सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी बलाहर के दो छात्रों का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए 17 वर्षीय छात्रों की तलाश में आज भी सर्च ऑपरेशन जारी है। एसडीआरएफ, पुलिस और अन्य एजेंसियों की टीमें ब्यास नदी में छात्रों की तलाश कर रही हैं। ड्रोन कैमरों और अन्य आधुनिक उपकरणों की मदद से ब्यास नदी और आसपास के इलाकों में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि, भारी बारिश के कारण नदी का पानी मटमैला हो गया है, जिससे सर्च ऑपरेशन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चचेरे भाई है कृष और सक्षिव पुलिस के अनुसार, गांव बगरोट निवासी रमन कुमार ने शिकायत दर्ज कराई कि उनका बेटा कृष शर्मा और भतीजा सक्षिव शर्मा दोनों सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी बलाहर के स्टूडेंट हैं। दोनों 27 जुलाई की सुबह करीब 5:30 बजे घर से निकले थे। नदी किनारे मिला सामान देर शाम तक जब दोनों घर नहीं लोटे तो परिजनों ने पहले अपने स्तर पर उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। दोनों के फोन भी बंद आ रहे हैं। इसके बाद देहरा पुलिस थाना में एफआईआर कराई। तब पुलिस की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान दोनों छात्रों का बैग और अन्य सामान ब्यास नदी के किनारे मिला। ब्यास में डूबने की आशंका जताई जा रही इससे दोनों छात्रों के नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है। दोनों छात्र बलाहर स्थित सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी में शास्त्री प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं। नदी किनारे उनका सामान मिलने के बाद पुलिस ने डूबने की आशंका को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस ने जानकारी देने की अपील की पुलिस जिला देहरा के एसपी संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए लोगों से अपील की है कि यदि दोनों छात्रों के संबंध में कोई भी विश्वसनीय जानकारी मिलती है तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या डायल-112 पर सूचना दें।
Source link
हिमाचल में लापता भाईयों का तीसरे दिन भी सुराग नहीं:ब्यास में तलाश जारी, ड्रोन की मदद ली जा रही; संस्कृति यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स
