Headlines

नालंदा- पलक झपकते ही सवा लाख के गहने पार:CCTV में शातिर की करतूत कैद, 8 सोने का लॉकेट लेकर फरार




नालंदा के परवलपुर अंदर बाजार में सोमवार को दिनदहाड़े चोरी हुई है। लॉकेट खरीदने के बहाने ज्वेलरी शॉप में घुसे एक युवक ने मौका पाकर करीब सवा लाख के गहने(सोने के 8 लॉकेट) चुरा लिए। इसके बाद आसानी से फरार हो गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। दुकानदार की व्यस्तता का उठाया फायदा जानकारी के मुताबिक ‘श्री हरी ज्वेलर्स’ के संचालक किसी काम से बाहर गए हुए थे। उनकी गैरमौजूदगी में दुकान की जिम्मेदारी उनके पुत्र संभाल रहे थे। दोपहर में एक अज्ञात युवक दुकान पर पहुंचा। उसने जींस और सफेद रंग की हाफ टी-शर्ट पहन रखी थी। साथ में एक गमछा भी लिए हुए था। युवक ने काउंटर पर बैठे संचालक के बेटे से सोने का लॉकेट दिखाने को कहा। पीछा करने के बावजूद चकमा देकर हुआ फरार कुछ देर बाद जब दुकानदार का ध्यान वापस ट्रे पर गया तो लॉकेट गायब देख उसके होश उड़ गए। माजरा समझते ही उसने तुरंत बाहर निकलकर युवक का पीछा किया, लेकिन शातिर तब तक भीड़ का फायदा उठाकर वहां से भाग निकलने में कामयाब रहा। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने दुकान के अंदर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक लॉकेट को अपनी जेब में रखकर बड़े आराम से दुकान से बाहर निकल कर जा रहा है। पुलिस का दावा- जल्द होगी गिरफ्तारी इस संबंध में परवलपुर थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया जाएगा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *