![]()
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार भेजने की साजिश बेनकाब हुई है। फाजिल्का के सीमावर्ती गांव टाहलीवाला के पास एक ड्रोन भारतीय क्षेत्र में मिला। बीएसएफ और घुबाया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में धान के खेत से ड्रोन के साथ चाइना मेड पिस्टल, दो मैगजीन व चार कारतूस बरामद किए गए। बीएसएफ से ड्रोन की सूचना मिलने के बाद पुलिस चौकी घुबाया के इंचार्ज अभिषेक शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर कई घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान धान के खेत से ड्रोन के साथ हथियार बरामद किए गए। करीब एक किलोमीटर अंदर तक पहुंच गया था पुलिस के अनुसार, ड्रोन अंतरराष्ट्रीय तारबंदी पार कर भारतीय सीमा में करीब एक किलोमीटर अंदर तक पहुंच गया था। बरामद हथियारों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार किसके लिए भेजे गए थे और इसके पीछे कौन सा नेटवर्क सक्रिय है।
Source link
फाजिल्का बॉर्डर पर पाकिस्तान से ड्रोन की घुसपैठ:पिस्टल और कारतूस बरामद, BSF-पुलिस ने की सर्च; तारबंदी पार कर 1 KM पहुंचा
