जयपुर3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

राजस्थान में बुधवार को 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, बाकी सभी जिलों के लिए तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
इससे पहले मंगलवार को चित्तौड़गढ़ में 3 इंच, जबकि दूसरे जिलों में 2 इंच तक पानी बरसा। जयपुर में भी दोपहर बाद हुई तेज बरसात के बाद मौसम बदला गया। राजधानी में देर रात तक रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा।
मौसम विशेषज्ञों ने बताया- 14 अगस्त से राज्य में मानसून कमजोर होगा। अगले एक सप्ताह तक राज्य में बहुत कम बारिश की संभावना है।
प्रदेश में बारिश की स्थिति

मानसून के बड़े अपडेट्स
पिछले 24 घंटे में कहां-कितनी बारिश: चित्तौड़गढ़ के डूंगला में सबसे ज्यादा 77MM बरसात दर्ज हुई। चित्तौड़गढ़ के अलावा दौसा, नागौर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, सवाई माधोपुर, उदयपुर, सीकर, झालावाड़ और अलवर में 2 इंच से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीं, भरतपुर, टोंक, बाड़मेर,जालौर, गंगानगर, कोटा, झुंझुनूं, जयपुर, धौलपुर, करौली समेत अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
बारिश कम होगी, एक सप्ताह मौसम साफ रहेगा: मौसम विशेषज्ञों ने बताया- 12, 13 अगस्त को राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। लेकिन 14 अगस्त से मानसून कमजोर फेज में आ जाएगा। इस दौरान जोधपुर, उदयपुर व अजमेर संभाग के अधिकांश भागों से बारिश की गतिविधियों में कमी होगी। हालांकि उत्तर-पूर्वी भागों में मध्यम दर्जे की बारिश कुछ स्थानों पर होने की संभावना है।
राजस्थान में मौसम की PHOTOS

जयपुर में मंगलवार दोपहर बाद हुई तेज बरसात के कारण शहर में जगह-जगह पानी भर गया। ट्रैफिक जाम के कारण लोगों को परेशानी भी हुई।

बाड़मेर में भी मंगलवार दोपहर के तेज बारिश के कारण दो-तीन फीट तक पानी भर गया।
ये शहर सबसे गर्म रहे


आगे कैसा रहेगा मौसम



राजस्थान के प्रमुख शहरों में मौसम का हाल
जयपुर में मंगलवार सुबह से दोपहर तक मौसम शुष्क रहा। आसमान में हल्के बादल छाए रहने से हल्की गर्मी और उमस रही। दोपहर बाद जयपुर शहर के मौसम में बदलाव हुआ। घने काले बादल छाए और तेज हवा चलने के साथ शहर के कई इलाकों में रिमझिम बारिश शुरू हो गई, जो देर शाम तक जारी रही। इस दौरान जयपुर शहर में सड़कों पर पानी भर गया और ट्रेफिक जाम की समस्या हो गई। बारिश और हवा चलने से शहर में लोगों को गर्मी-उमस से राहत मिली। जयपुर का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर के सांगानेर एरिया में 16.2MM, आमेर में 37, चौंमू में 30, जमवारामगढ़ में 35, तूंगा में 22 और जालसू में 18MM बरसात दर्ज हुई।

जयपुर में मंगलवार दिन में बारिश के बाद गलियों में पानी भर गया।
कोटा में मंगलवार को आसमान में काले बादल छाए। कई इलाकों में रिमझिम बरसात हुई। अधिकतम तापमान 2 डिग्री बढ़कर 33.9 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरकर 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इधर नवनेरा बांध से पानी की निकासी लगातार की जा रही है। दोपहर तीन बजे से करीब बांध 22 गेट 64 मीटर खोलकर 2.88 लाख क्यूसेक पानी निकाला जा रहा है।

कोटा में दिनभर घने बादल छाए रहे। कुछ इलाकों मे रिमझिम बरसात हुई।
अलवर में मंगलवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में कुछ देर के लिए मौसम खुला, लेकिन बादलों की मौजूदगी से गर्मी का असर कम रहा। इस दौरान हवा नहीं चलने से उमस महसूस हुई। शाम होते-होते फिर से घने बादल छा गए। हवा चलने लगीं, जिससे मौसम सुहावना हो गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज तेज बारिश का अलर्ट जारी किया था, हालांकि दिन में बारिश नहीं हुई।

अलवर में मंगलवार को आसमान में घने बादल छाए रहे।
उदयपुर शहर में मंगलवार दोपहर करीब 15 मिनट तक रिमझिम बारिश हुई। दोपहर करीब ढाई से पौने तीन बजे तक शहर के कई इलाकों में बारिश का दौर चला। बारिश के बाद मौसम में ठंडक महसूस हुई। लोगों को गर्मी से राहत मिली। शहर के मोहता पार्क, पहाड़ी बस स्टैंड, चेतक सर्कल, एमबी अस्पताल रोड सहित कई इलाकों में रिमझिम बारिश हुई। करीब 15 मिनट बाद बारिश रुक गई। जिले के वल्लभनगर क्षेत्र में भी लंबे इंतजार के बाद अच्छी बारिश हुई। उदयपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उदयपुर में मंगलवार शाम मौमस अच्छा होने पर सहेलियों की बाड़ी पहुंचे टूरिस्ट।
सीकर में मंगलवार को पूरे दिन बादलों की आवाजाही बनी रही। बारिश नहीं होने से दिनभर लोग उमस से परेशान नजर आए। सीकर में इस बार मानसून की औसत बारिश हुई है। फिलहाल 12 और 13 अगस्त को सीकर जिला मुख्यालय समेत आसपास के इलाकों में बारिश होने की संभावना है। सीकर में दिन का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री और इससे पहले सुबह का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया।

सीकर में बारिश नहीं होने से लोग दिनभर उमस से परेशान रहे।
लाइव अपडेट्स
3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जोधपुर में मौसम साफ, अजमेर में हल्की बारिश
जोधपुर: मंगलवार को मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक रहा।
न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है।

जोधपुर में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई गई है।
अजमेर: मंगलवार दोपहर में अचानक घने बादल छा गए। आसमान में अंधेरा हो गया। इसके बाद रिमझिम बारिश का दौर देर शाम तक जारी रहा।
बारिश के साथ ठंडी हवा चलती रही। अजमेर का अधिकतम तापमान 32.8 और न्यूनतम 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अजमेर में मंगलवार दोपहर हुई बारिश से गर्मी-उमस से राहत मिली।

