![]()
स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा में 15 अगस्त को जिला स्तर पर ध्वजारोहण करने वाले मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हांसी में, जबकि राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष यमुनानगर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर चीफ गेस्ट शामिल होंगे। प्रदेश के विभिन्न जिलों में कैबिनेट मंत्री, सांसद और विधानसभा के वरिष्ठ पदाधिकारी ध्वजारोहण करेंगे।
जारी हुई लिस्ट के अनुसार कांग्रेस के बागी MLA को भी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में उपमंडल स्तर के कार्यक्रम में चीफ गेस्ट बनाया गया है। जरनैल सिंह रतिया, हथीन में मोहम्मद इसराइल व पुन्हाना में मोहम्मद इलियास, शैली चौधरी नारायणगढ़ में ध्वजारोहण करेंगे।
हरियाणा के किस जिले में रहेंगे मंत्री-MP… अंबाला: ऊर्जा मंत्री अनिल विज भिवानी: सांसद सुभाष बराला चरखी दादरी: सांसद रेखा शर्मा फरीदाबाद: राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल फतेहाबाद: स्कूल शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा गुरुग्राम: विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा हांसी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हिसार: सांसद नवीन जिंदल झज्जर: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव जींद: सांसद संजय भाटिया कैथल: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार करनाल: लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा कुरुक्षेत्र: हरविंद्र कल्याण विस अध्यक्ष। महेंद्रगढ़: सांसद धर्मबीर सिंह नूंह: सांसद कार्तिकेय शर्मा पलवल: युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता मंत्री गौरव गौतम पंचकूला: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष पानीपत: विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार रेवाड़ी: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर रोहतक: सहकारिता मंत्री अरविंद कुमार शर्मा सिरसा: कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा सोनीपत: उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह यमुनानगर: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष उपमंडल स्तर पर भी जिम्मेदारियां तय स्वतंत्रता दिवस समारोह केवल जिला मुख्यालयों तक सीमित नहीं रहेगा। सरकार ने उपमंडल स्तर पर भी ध्वजारोहण के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। कालका में विधायक शक्ति रानी शर्मा, पानीपत के इसराना में विधायक प्रमोद कुमार विज, समालखा में विधायक मनमोहन भड़ाना और गोहाना में विधायक देवेंद्र कादियान ध्वजारोहण करेंगे। कालका में विधायक शक्ति रानी शर्मा पंचकूला के जिला स्तरीय कार्यक्रम में मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि होंगी। वहीं कालका उपमंडल में विधायक शक्ति रानी शर्मा स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगी।
Source link
हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस पर हांसी में सीएम चीफ गेस्ट:राज्यपाल यमुनानगर में करेंगे ध्वजारोहण; कांग्रेस के बागी MLA को भी मिला मौका
