Headlines

बाइक पर जा रहे युवक को जीप से कुचला, मौत:गाय के खेत में जाने पर हुआ था विवाद; जोधपुर में तोड़ा दम




गाय के खेत में चले जाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी रंजिश में बदल गया। आरोप है कि एक युवक को जीप से कुचलकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। बाइक सवार युवक को दो बार जोरदार टक्कर मारी। गंभीर हालत में पहले स्थानीय हॉस्पिटल और फिर जोधपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे पहले दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश भी हुई थी, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात गुरुवार सुबह जैसलमेर के भणियाणा थाना क्षेत्र के मेड़वा गांव में हुई। गाय खेत में जाने से शुरू हुआ विवाद जैसलमेर के भणियाणा थाना क्षेत्र के बारठ का गांव पंचायत के प्रभुपुरा निवासी जेठाराम (35) पुत्र चेतनाराम मेघवाल की गाय मंगलवार को गांव के ही जेठाराम पुत्र हरदानराम मेघवाल के खेत में चली गई थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और विवाद हो गया। बुधवार शाम स्थानीय लोगों और परिजनों ने दोनों पक्षों के बीच राजीनामा कराने का प्रयास किया, लेकिन सहमति नहीं बनी और तनाव बना रहा। जीप से आए आरोपियों ने बाइक को दो बार मारी टक्कर परिजनों के अनुसार, गुरुवार (13 जुलाई) सुबह जेठाराम किसी काम से बाइक लेकर मेड़वा गांव में खड़ा था। इसी दौरान आरोपी जेठाराम पुत्र हरदानराम अपने कुछ साथियों के साथ जीप में वहां पहुंचा। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते उसने जेठाराम की मोटरसाइकिल को दो बार जोरदार टक्कर मारी। टक्कर से जेठाराम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में जोधपुर रेफर, इलाज के दौरान मौत घटना के बाद स्थानीय लोग घायल जेठाराम को हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया। जोधपुर में इलाज के दौरान जेठाराम ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य, नामजद आरोपियों की तलाश घटना की सूचना मिलते ही सीओ बुद्धाराम विश्नोई और थानाधिकारी महादेव गोदारा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। FSL टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *