Headlines

Punjab Chandigarh Latest News | Top Headlines Today


मोहाली में प्लांट में आग लगने से सामान जल गया।

मोहाली के मुबारकपुर स्थित एनएच लुक प्लांट में रविवार दोपहर बॉयलर फटने से अचानक भीषण आग लग गई। घटना के समय प्लांट में करीब 40 मजदूर काम कर रहे थे। बॉयलर में जोरदार धमाका होते ही मजदूरों में अफरातफरी मच गई और सभी ने भागकर जान बचाई। हादसे में किसी भी मज

.

प्लांट में रोजाना की तरह काम चल रहा था। इसी दौरान दोपहर के समय अचानक बॉयलर में जोरदार धमाका हुआ। धमाके के तुरंत बाद आग भड़क गई और देखते ही देखते प्लांट के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। धमाके की आवाज सुनकर वहां मौजूद मजदूर घबरा गए और सुरक्षित स्थान की ओर भागे।

घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

गनीमत रही कि हादसे के दौरान प्लांट में मौजूद करीब 40 मजदूर सुरक्षित बाहर निकल गए और किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। हादसे के बाद प्रशासन और प्लांट प्रबंधन ने राहत की सांस ली।

जालंधर में बुजुर्ग का चेहरा कुचलकर हत्या, लाश को जलाने का प्रयास किया

जालंधर के गांव रंधावा मसंदा में 70 साल के व्यक्ति की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने हत्या के बाद शव को जलाने का भी प्रयास किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बुजुर्ग के चेहरे पर पत्थर से वार किए गए थे, जबकि उनके शरीर पर भी कई चोटों के निशान मिले हैं। परिवार के सदस्य गुरप्रीत माही ने बताया कि राम प्रकाश शनिवार शाम करीब 6 बजे घर से निकले थे। देर रात तक वापस न लौटने पर परिवार ने उनकी तलाश शुरू की और बाद में पुलिस को सूचना दी।

थाना मकसूदां के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि रविवार सुबह रंधावा मसंदा के क्रिकेट ग्राउंड के पास राम प्रकाश का शव बरामद हुआ। शव के पास ही उनकी साइकिल भी पड़ी मिली। परिवार ने शव की पहचान राम प्रकाश के रूप में की। (पढ़ें पूरी खबर)

अबोहर में नहर में कूदा युवक, गोताखोर तलाश में जुटे

अबोहर में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक व्यक्ति ने नहर में छलांग लगा दी। जिसकी पहचान जम्मू बस्ती की गली नंबर 3 के निवासी रिंकू (35) के रूप में हुई है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पुलिस व समाज सेवी संस्थाएं लगातार नहर में उसकी तलाश कर रही हैं।

जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 12 बजे रिंकू का परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। कहासुनी के बाद वह गुस्से में अपनी स्कूटी लेकर घर से निकल गया। अनहोनी की आशंका के चलते परिजन भी उसके पीछे-पीछे निकले। जब वे हनुमानगढ़ रोड स्थित मलूकपुरा नहर के पास पहुंचे, तो रिंकू ने उनके देखते ही देखते नहर में छलांग लगा दी। नहर के किनारे उसकी स्कूटी खड़ी हुई मिली। (पढ़ें पूरी खबर)

फाजिल्का के अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, परिवार बोले- सयम पर एंबुलेंस नहीं मिली

फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिवार ने आरोप लगाया कि मरीज की तबीयत बिगड़ने के बाद समय पर सरकारी एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी, जिसके चलते उन्हें निजी वाहन से मरीज को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल लाना पड़ा। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मरीज को बठिंडा रेफर करने की बात कही, लेकिन परिजनों के मुताबिक बठिंडा ले जाने के लिए भी एंबुलेंस समय पर उपलब्ध नहीं हुई। इसी दौरान मरीज की अस्पताल में मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

मृतक के भतीजे सुभाष ने बताया कि वे गांव खुईखेड़ा के रहने वाले हैं। उनके चाचा धर्मपाल घर पर काम कर रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। पहले उन्हें नजदीकी डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां से अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। परिवार ने सरकारी एंबुलेंस के लिए फोन किया तो बताया गया कि एंबुलेंस अबोहर में है। सुभाष के अनुसार, उस समय मरीज की सांसें चल रही थीं, लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद परिवार निजी वाहन से मरीज को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *