![]()
जालंधर के थाना डिवीजन 6 के एरिया बूटा मंडी में बेखौफ घूम रहे बदमाशों ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी हैं। रंजिश के चलते बदमाशों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए जमकर तोड़फोड़ की और कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी तब मिली जब पीड़िता रेखा सुबह अपने रिश्तेदार के घर से वापस लौटीं। तोड़फोन करने वाले रसोई के बर्तन, आरओ, वॉस बेसिन, अलमीरा, एलसीडी, सिलाई मशीन सहित मकान की खिड़कियां तोड़ गए। पीड़िता रेखा ने बताया कि वह परसों शाम को अपने रिश्तेदारों के घर गई थीं और रात वहीं रुकी थीं। जब वह अगले दिन सुबह घर पहुंचीं, तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए—कमरों में रखी एलसीडी (LCD), वाशिंग मशीन और अन्य सामान बुरी तरह तोड़ दिया गया था। इसके अलावा अलमारियों और पर्स की तलाशी लेकर बदमाश कीमती सामान समेटकर रफूचक्कर हो गए। पुरानी रंजिश और गोलीकांड से जुड़ा तार
पीड़िता का आरोप है कि इस हमले के पीछे घुग्गी और लड्डू नाम के व्यक्ति शामिल हैं, जो इलाके के ही ‘बूटे’ नामक व्यक्ति के साथी हैं। रेखा के अनुसार, बच्चों के मामूली विवाद को लेकर उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। पीड़िता ने बताया कि करीब 15-20 दिन पहले (10 तारीख को) बदमाशों ने उनके घर के बाहर अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं।
गोलीकांड के समय मौके पर एसीपी (ACP) खुद पहुंचे थे। उस मामले में पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि दो मुख्य आरोपी—खत्री और रोशन नेपाली—अभी भी फरार हैं। पीड़िता का कहना है कि फरार चल रहे बदमाशों के साथी (घुग्गी और लड्डू) लगातार रंजिश निकाल रहे हैं और इसी के तहत बंद घर पाकर वारदात को अंजाम दिया। थाना 6 में शिकायत दर्ज, पुलिस पर भरोसा
वारदात के तुरंत बाद पीड़ित परिवार ने थाना डिवीजन नंबर 6 में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने का आश्वासन दिया है। पीड़िता ने कहा कि पुलिस ने पहले भी उनकी काफी मदद की है और उन्हें उम्मीद है कि इस बार भी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Source link
जालंधर में घर में घुसकर की तोड़फोड़:10 दिन पहले चलाई थी गोलियां, महिला ने पुलिस को दी शिकायत, डॉक्यूमेंट भी साथ ले गए
