Headlines

हिमाचल-पेंशनर 1 सितंबर को करेंगे विधानसभा का घेराव:रामपुर से 100 पेंशनर जाएंगे; एरियर भुगतान नहीं होने पर जताया विरोध




पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन खंड रामपुर की कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को खंड अध्यक्ष बुद्धि सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में सिटी रामपुर के जोन प्रभारी एवं जिला शिमला की ओर से हरदयाल सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों और सरकार की ओर से किए गए आश्वासनों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 1 सितंबर को शिमला में प्रस्तावित रोष रैली एवं विधानसभा घेराव में रामपुर क्षेत्र से 100 से अधिक पेंशनर भाग लेंगे। पेंशनरों ने सरकार के प्रति नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि उनके साथ दो बार वादाखिलाफी की गई है। पेंशनरों ने बताया कि 13 मई को सचिवालय में मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में उनकी मांगों को लेकर कई आश्वासन दिए गए थे, लेकिन अभी तक किसी भी प्रमुख आश्वासन को पूरा नहीं किया गया। उनके अनुसार, वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लंबित एरियर की 40 प्रतिशत राशि 31 जुलाई से पहले जारी करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन तय समय बीत जाने के बावजूद भुगतान नहीं हुआ। इसी तरह, 15 प्रतिशत डीए की लंबित किस्तों को लेकर 15 अगस्त को घोषणा किए जाने की बात कही गई थी, लेकिन यह आश्वासन भी पूरा नहीं हुआ। मेडिकल बिलों के भुगतान का मुद्दा भी बैठक में प्रमुखता से उठाया गया। 1 माह बाद भी मेडिकल बिलों के भुगतान वादा नहीं हुआ पूरा पेंशनरों ने कहा कि एक माह के भीतर मेडिकल बिलों का भुगतान करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन पर्याप्त बजट उपलब्ध न होने से कई बिल अभी भी लंबित हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष अमोलक राम ने रामपुर क्षेत्र के सभी पेंशनरों से अधिक से अधिक संख्या में शिमला पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। आश्वासन के बाद भी नहीं मिला एरियर पेंशनरों ने कहा कि लगातार आश्वासन के बावजूद मांगों का समाधान न होने से उनमें सरकार के प्रति गहरा रोष है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार स्वयं उन्हें आंदोलन और विधानसभा घेराव के लिए मजबूर कर रही है। हिमाचल प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति से जुड़े 18 पेंशनर संगठन भी 1 सितंबर की रैली में भाग लेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *