मेजर ध्यानचंद जयंती के अवसर पर मेजर शैतान सिंह स्टेडियम में टेबल टेनिस और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया।
.
टेबल टेनिस स्पर्धा में कुल 16 छात्रों और 10 छात्राओं ने हिस्सा लिया। अंडर-14 छात्र वर्ग में वासुदेव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जय द्वितीय रहे। अंडर-14 छात्रा वर्ग में छवि प्रथम और दीक्षा विश्नोई द्वितीय स्थान पर रहीं।

अंडर-17 छात्र वर्ग में मयंक ने पहला स्थान हासिल किया, वहीं राघव दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 छात्रा वर्ग में आभा प्रथम और भव्य द्वितीय रहीं। टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में दिप्लव मेवाडा, मांगी लाल विश्नोई और भंवर लाल शामिल थे।
बैडमिंटन स्पर्धा में कुल 14 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बैडमिंटन युगल मुकाबले में सरिता और हार्दिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रुद्र पुरोहित और अनिरुद्ध द्वितीय रहे।
बैडमिंटन प्रतियोगिताओं के निर्णायक अनिल पुरोहित, गिरीराज व्यास और कन्हैया लाल सोनी थे। जिला खेल अधिकारी बुद्धाराम विश्नोई ने इस अवसर पर मेजर ध्यानचंद की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेकर उत्कृष्ट खिलाड़ी बनें।
