Headlines

हरियाणा के हजारों कच्चे कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित:कॉन्ट्रैक्चुअल कर्मियों के लिए नया सिस्टम लागू, नियमित पद भी रहेंगे फ्रीज




हरियाणा सरकार ने राज्य के हजारों कच्चे (अनुबंधित) कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित करने के लिए मास्टर प्लान लागू कर दिया है। मानव संसाधन विभाग (HRD) ने मंगलवार (1 सितंबर 2026) को सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्ड-निगमों के प्रबंध निदेशकों और उपायुक्तों को इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं। सरकार के नए आदेशों के तहत ‘हरियाणा कॉन्ट्रैक्चुअल एम्प्लॉइज (सिक्योरिटी ऑफ सर्विस) एक्ट, 2024 और रूल्स, 2025’ के तहत आने वाले हर पात्र कर्मचारी के लिए ‘सुपरन्यूमरेरी पद’ (अतिरिक्त व्यक्तिगत पद) सृजित किए जाएंगे। इससे कच्चे कर्मचारियों की सेवा रिटायरमेंट तक सुरक्षित रहेगी। अब जानिए कैसा होगा नया सिस्टम… पोर्टल से प्रक्रिया होगी ऑनलाइन और पारदर्शी सरकार ने स्पष्ट किया है कि सुपरन्यूमरेरी पदों के सृजन और समायोजन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही पूरी की जाएगी। सभी विभागाध्यक्ष और प्रशासनिक अधिकारी पात्र कर्मचारियों की पहचान कर बिना किसी देरी के समयबद्ध सीमा के भीतर इस प्रक्रिया को पूरा करें। किसी भी पात्र कर्मचारी का केस बेवजह लंबित न रखा जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *