Headlines

Ludhiana Drug Bust | ANTF Arrests Two Brothers With Heroin & Cash


लुधियाना में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस की ANTF टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 1 किलो 21 ग्राम हेरोइन और 41,700 रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी सगे भाई हैं।

.

पुलिस के मुताबिक लंबे समय से नशे के कारोबार में शामिल थे। ANTF के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। इसमें बताया गया था कि दो व्यक्ति दुगरी-धांधरा रोड इलाके में नशे की सप्लाई करने आ रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में रेड की। रेड के दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा।

आरोपियों को ले जाते हुए पुलिस।

आरोपियों को ले जाते हुए पुलिस।

लुधियाना के अलग-अलग थानों में 17 मामले दर्ज आरोपियों की पहचान अरविंद पाल (31) और अखिलेश कुमार (37) के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी अखिलेश कुमार के खिलाफ लुधियाना के अलग-अलग थानों में 17 मामले दर्ज हैं। वहीं, अरविंद पाल के खिलाफ 6 मामले दर्ज हैं। इन मामलों में नशा तस्करी, झगड़े और अन्य गंभीर धाराओं से जुड़े केस शामिल हैं।

नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी हेरोइन कहां से लाते थे और लुधियाना में किन लोगों को सप्लाई करते थे। पुलिस आरोपियों के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *